Free Fire MAX के 5 सबसे आकर्षक बैकपैक, कम डायमंड्स में बनाएं अपना

Free Fire MAX गेम में वेपन्स स्टोर करने के लिए बैकपैक का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, बैकपैक को भी इन-गेम करेंसी डायमंड्स के जरिए खरीदा जाता है। यहां देखें फ्री फायर मैक्स के 5 सबसे सस्ते बैकपैक।

Published By: Manisha | Published: May 30, 2024, 08:24 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX के 5 सस्ते बैकपैक
  • कम डायमंड्स खर्च करके बनाएं अपना
  • बैकपैक से मिलेगा आकर्षक लुक 
Free Fire MAX गेम में कई तरह के इन-गेम आइटम्स आते हैं। इनमें वेपन्स, ग्लू वॉल स्किन, इमोट्स व कॉस्मेटिक आदि शामिल हैं। इसके अलावा, गेम में वेपन्स को स्टोर करने के लिए कई-तरह के बैकपैक भी मिलते हैं। यह बैकपैक न केवल प्लेयर्स को समान स्टोर करने की सुविधा देते हैं बल्कि इनके जरिए कैरेक्टर लुक को भी आकर्षक बनता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बैकपैक भी इन-गेम करेंसी डायमंड्स के जरिए खरीदे जाते हैं। अगर आप बैकपैक पर ज्यादा पासा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो यहां देखे सबसे सस्ते बैकपैक।

Colorful Guitar

Colorful Guitar को Free Fire MAX गेम में 199 डायमंड्स खर्च करके पा सकते हैं। यह गेम का काफी आकर्षक बैकपैक है, जिसे हर कोई पाना चाहता है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि इस बैकपैक में आपको गिटार के आकार बैकपैक मिलता है, जो कि काफी रंगबिरंगा है। इस बैकपैक का इस्तेमाल आप लेवल-3 तक कर सकते हैं।

Pink Dragon

Pink Dragon फ्री फायर मैक्स गेम का एक आकर्षक बैकपैक है। इस बैकपैक को आप 199 डायमंड्स खर्च करके पा सकते हैं। खूबियों की बात करें, तो यह बैकपैक खतरनाक ड्रैगन लुक के साथ आता है, जिसका रंग ब्लैक-पिंक है। इस बैकपैक को आप अपग्रेड करके लेवल 1 से लेवल 3 तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Blue Beast

Blue Beast बैकपैक को भी आप 199 डायमंड्स में पा सकते हैं। यह फ्री फायर मैक्स का नया और काफी पसंद किया जाने वाला बैकपैक है। इस बैकपैक का इस्तेमाल प्लेयर्स खुंखार लुक के लिए करते हैं। लुक की बात करें, तो यह बैकपैक हिरण के मुंह और सींग से जैसा दिखता है। इसके बीच में नीले रंग का बैग देखा जा सकता है, जिसमें आप अपने वेपन्स को कलेक्ट करके रखे सकते हैं।

Grim Rider

Grim Rider भी फ्री फायर मैक्स का आकर्षक बैकपैक है, जिसे आप 199 डायमंड्स खर्च करके पा सकते हैं। इस बैकपैक को भी अपग्रेड करके लेवल 3 तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

The Dark Knight

The Dark Knight भी फ्री फायर मैक्स का एक खतरनाक लुक वाला बैकपैक है। अगर आप इस तरह के बैकपैक पसंद करते हैं, तो इसे आप महज 199 डायमंड्स खर्च करके खरीद सकते हैं।
और पढें: Free Fire MAX Diamonds: नया Top-Up इवेंट शुरू, डायमंड्स के साथ बोनस M1917 Bubble Trouble गन स्किन पाएं फ्री

और पढें: Free Fire Max के सबसे शानदार इवेंट, प्रीमियम बंडल के साथ मिल रही धाकड़ वेपन स्किन

और पढें: Free Fire Max: गेमर्स के लिए लेटेस्ट कोड हुए लाइव, फ्री में करें Emote-Skins अनलॉक आज

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।