Free Fire MAX Tips: स्नाइपिंग में ऐसे करें सुधार, एक निशाने में खत्म होगा दुश्मन

Free Fire MAX में दुश्मनों को मात देने के लिए प्लेयर्स को अपनी स्नाइपिंग स्किल को बेहतर बनाने पर काम करना चाहिए। यह लॉन्ग रेंज फाइट में दुश्मनों का खात्मा करने में काफी मदद करती है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 07, 2024, 11:35 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में स्नाइपिंग स्किल को बेहतर बनाना चाहिए।
  • लॉन्ग रेंज फाइट में इससे दुश्मन को मारना आसान हो जाएगी।
  • इसके लिए प्लेयर्स को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Free Fire MAX में जीतना आसान बात नहीं है। इसके लिए प्लेयर्स के पास स्किल और सही स्ट्रेटजी होना बहुत जरूरी है। कुछ गेमर्स के लिए लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम की क्लोज रेंज फाइट जीतना आसान होता है तो कई प्लेयर्स लॉन्ग रेंज फाइट चुटकियों में जीत जाते हैं। हालांकि, प्लेयर्स कुछ चीजों में सुधार करके दोनों तरह की फाइट में जीत हासिल कर सकते हैं। गेमर्स को स्नाइपिंग यानी छिपकर दूर से शूट करने के तरीके को बेहतर बनाना चाहिए। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips

लॉन्ग रेंज में फाइट में अच्छा स्नाइपिंग करना बहुत जरूरी है ताकि आप दूर से भी अपने दुश्मन पर सटीक निशान लगा सकें। हालांकि, स्नाइपिंग करने की कला सभी के पास नहीं होती है। प्लेयर्स कुछ बातों का ध्यान रखकर इसमें सुधार कर सकते हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

Free Fire MAX में ऐसे सुधारें स्नाइपिंग

दुश्मन के रुकने तक करें इंतजार

फ्री फायर मैक्स बैटल रॉयल गेम में उस प्लेयर पर निशाना लगाना बहुत मुश्किल होता है, जो लगातार मूव करता रहता है। अगर मूव करते समय आप अपने दुश्मन पर निशाना लगाते हैं तो उसके चूकनें की ज्यादा संभावना होती है और ऐसे में दुश्मन सर्तक हो जाता है। इस कारण आपको उसके रुकने का इंतजार करना चाहिए। इसके बाद ही उस पर शूट करें। इससे प्लेयर्स को स्नाइपिंग में काफी मदद मिलती है और दुश्मन भी एक निशाने में मर जाता है। और पढें: Free Fire Max Diamonds: नया Top-up इवेंट शुरू, 1000 डायमंड्स खरीदने पर मिलेंगे 2000 डायमंड्स, जानें कैसे

सही कैरेक्टर और पेट सिलेक्ट करना है बहुत जरूरी

Free Fire MAX स्नाइपिंग स्किल को बेहतर बनाने में सही कैरेक्टर और पेट एक जरूरी रोल निभाते हैं। स्नाइपिंग दमदार बनाने के लिए आपको Maro कैरेक्टर का यूज करना चाहिए। इसकी पावर Falcon Ferver दूरी ज्यादा होने पर डैमेज अधिक देती है। साथ ही, Detective Panda आपको हर स्किल पर HD देता है। इस कारण आपको इस तरह के पेट यूज करने चाहिए।

वेपन का सही होना भी है उपयोगी

प्लेयर्स को लॉन्ग रेंज फाइट में अच्छी स्नाइपिंग के लिए वेपन भी बहुत सोच-समझकर सिलेक्ट करना चाहिए। इस स्थिति के लिए स्नाइपर राइफल्स का यूज करें। आप AWM और Kar98k का यूज कर सकते हैं। ये दोनों गन लॉन्ग रेंज में अच्छा डैमेज देती हैं। इस तरह आप बेहतर स्नाइपिंग कर पाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।