Free Fire MAX में नए प्लेयर्स को मिलेगी जीत, इन जगह करें स्मोक ग्रेनेड का यूज
Free Fire MAX के नए प्लेयर्स को स्मोक ग्रेनेड का यूज बहुत सोच समझकर करना चाहिए। यहां इसे सही तरह से यूज करने का तरीका बताया गया है।
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 05, 2024, 12:41 PM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स को ऐसे कॉस्मेटिक आइटम मिलते हैं, जो जीतने में प्लेयर्स की मदद करते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के अच्छे कॉस्मेटिक आइटम में से एक स्मोक ग्रेनेड है। गेम में अच्छा परफॉर्म करने के लिए गेमर्स को इन आइटम का सही तरीके के यूज करना होगा, तब ही वे काम करेंगे। अगर आप गेम के नए प्लेयर हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां नए प्लेयर्स को स्मोक ग्रेनेड का सही यूज करने का तरीका बताया गया है। आइये, जानते हैं।
Free Fire MAX में ऐसे यूज करें स्मोक ग्रेनेड
थर्ड पार्टी अचैक से बचने के लिए करें यूज
जब फ्री फायर मैक्स में दो टीमों के बीच फाइट होती है तो बीच में तीसरी टीम इस फाइट का फायदा उठाकर किल पाने की कोशिश करते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो आपको स्मोक ग्रेनेड का यूज करना चाहिए। इससे आपको काफी फायदा होगा। स्मोक ग्रेनेड का यूज करने पर तीसरी टीम आपको नहीं देख पाएगी। इससे काफी फायदा मिलेगा और आप ज्यादा किल हासिल कर पाएंगे।
दुश्मनों का ध्यान भटकाने के लिए करें यूज
गेमर्स दुश्मनों का ध्यान भटकाने के लिए भी स्मोक ग्रेनेड का यूज कर सकते हैं। आप किसी ओर जगह पर स्मोक ग्रेनेड का यूज करके दुश्मनों का ध्यान खुद से हटाकर वहां कर सकते हैं। दुश्मन सोचेगा कि वहां विरोधी है और वे उस तरफ चले जाते हैं और आप नॉक होने से बच जाएंगे।
खुली जगह में जरूर करें यूज
अगर आप Free Fire MAX में किसी खुली जगह में हैं तो आपको स्मोक ग्रेनेड का यूज जरूर करना चाहिए। खुले ग्राउंड में चारों ओर से आपके ऊपर हमला हो सकता है। ऐसे में खुद को बचाने के लिए स्मोक ग्रेनेड का यूज करें। इससे दुश्मन आपको नहीं देख पाएंगे और आप उनसे बचकर निकल सकते हैं।
जगह बदलते समय करें इस्तेमाल
नए प्लेयर्स कई बार ऐसी जगह फंस जाते हैं, जहां उन्हें खुद को बचाना होता है। ऐसे में गेमर्स को स्मेक ग्रेनेड का यूज करना चाहिए। इससे प्लेयर्स आसानी से दुश्मन की आंखों से बचकर अपनी जगह बदल सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।