Free Fire MAX में मिल रहे कई आइटम, पाने के लिए करना होगा यह
Free Fire MAX में Tanjiro Ring नाम का नया Luck Royale ऐड हो गया है। इसमें प्लेयर्स को बंडल और इमोट के साथ-सा कई आइटम मिल रहे हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 06, 2023, 01:46 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire MAX में नया लक रॉयल 20 दिन तक लाइव रहेगा।
- लक रॉयल में स्पिन करके रिवॉर्ड पाने होंगे।
- रिवॉर्ड के तौर पर इसमें बंडल और बहुत कुछ मिल रहा है।
Free Fire MAX और Demon Slayer के बीच कोलेब्रेशन गेम में कई नए कास्टमेटिक आइटम लेकर आया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में एक नया Tanjiro Ring जुड़ गया है। यह प्लेयर्स को कई धमाल आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दे रहा है। हालांकि, यह एक लक रॉयल है तो इसमें बाकी सभी लॉक रॉयल की तरह स्पिन करना होगा। हर बार स्पिन करने पर प्लेयर को एक रेंडम रिवॉर्ड मिलेगा। इसके जरिए गेमर्स Demon Slayer थीम वाले कॉस्ट्यूम बंडल के साथ इमोट जैसे कई रिवॉर्ड पा सकते हैं। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Free Fire MAX Tanjiro Ring Luck Royale
फ्री फायर मैक्स में नया लक रॉयल Tanjiro Ring 5 अक्टूबर को ऐड हुआ है और यह गेम में 25 अक्टूबर तक लाइव रहेगा। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास आइटम पाने के लिए 20 दिन हैं, जो कि पर्याप्त समय है। गेमर्स को इस शानदार मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। बता दें कि लक रॉयल में स्पिन करने के लिए डायमंड चाहिए होंगे। हालांकि, स्किन की कीमत इन-गेम स्टोर में मिल रहे आइटम्स से काफी कम होती है। इस कारण यह फायदे का सौदा होता है।
एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड है और 10+1 स्पिन के सेट के लिए 200 डायमंड खर्च करने होंगे।
रिवॉर्ड लिस्ट
- Tanjiro’s Bundle
- Water Breathing Tenth Form: Constant Flux
- Water Breathing Sixth Form: Whirlpool
- Sakonji Mask
- 1x Tanjiro Token
- 2x Tanjiro Tokens
- 3x Tanjiro Tokens
- 5x Tanjiro Tokens
- 10x Tanjiro Tokens
आप स्पिन करने पर मिलने वाले टोकन को Demon Slayer थीम वाले रिवॉर्ड पाने के लिए एक्चसेंज कर सकते हैं। कितने टोकन पर क्या आइटम मिलेगा, इसकी लिस्ट नीचे दी गई है।
- Tanjiro’s Bundle – 200x Tanjiro Tokens
- Water Breathing Tenth Form: Constant Flux – 150x Tanjiro
- TokensWater Breathing Sixth Form: Whirlpool – 80x Tanjiro Tokens
- Sakonji Mask – 60x Tanjiro Tokens
- Name Change Card – 40x Tanjiro Tokens
- Room Card (1 Match) – 15x Tanjiro Tokens
- Cube Fragment – 5x Tanjiro Tokens
- Swordsman Legends Weapon Loot Crate – 4x Tanjiro Tokens
- Wilderness Hunter Weapon Loot Crate – 4x Tanjiro Tokens
- Royale Warrior (AC80 + SCAR) Weapon Loot Crate – 4x Tanjiro Tokens
Wraith Patrol (Bizon + PARAFAL) – 4x Tanjiro Tokens
कैसे पाएं रिवॉर्ड?
- Tanjiro Ring तक पहुंचने के लिए Free Fire MAX ओपन करें।
- उसके बाद लक रॉयल सेक्शन में जाएं।
- फिर डायमंड यूज करके स्किन करें और फिर रिवॉर्ड अपने नाम कर लें।
- बाद में टोकन को एक्सचेंज स्टोर पर जाकर एक्सचेंज कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।