Free Fire MAX में गन स्किन समेत मिल रहे कई रिवॉर्ड, नए इवेंट से ऐसे पाएं

Free Fire MAX Super Void Bizon इवेंट गेम में प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका दे रहा है। हालांकि, गेमर्स को इसके लिए स्पिन करना होगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 16, 2024, 11:31 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में Super Void Bizon इवेंट शुरू हो गया है।
  • इस इवेंट में प्लेयर्स को स्पिन करना होगा।
  • हर स्पिन पर गेमर्स को एक नया रिवॉर्ड मिला है।

Free Fire MAX प्लेयर्स के लिए रिवॉर्ड पाने का नया तरीका गेम में आ गया है। लोकप्रिय बैटल रॉल गेम में एक नया इवेंट Free Fire MAX Super Void Bizon चल रहा है। इस इवेंट को Faded Wheel के तौर पर लाया गयाहै। इसका मतलब है कि गेमर्स को स्पिन करना होगा। हालांकि, इसके पहले उन्हें प्राइज पूल में से उन दो आइटम को हटाना होगा, जिन्हें वे पाना नहीं चाहते हैं। आइये, इवेंट की सारी डिटेल जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX Super Void Bizon Event

फ्री फायर मैक्स में Super Void Bizon इवेंट लाइव हो गया है। यह इवेंट लगभग एक हफ्ते के लिए गेम में आया है। इसमें प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर कई आइटम जैसे Bizon- Super Void गन स्किन, क्यूब फ्रैगमेंट, सपोर्ट्स कार, सप्लाई क्रेट, पैराशूट, Armor Crate, वेपन लूट क्रेट, लूट बॉक्स, पेट फूड मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

गेमर्स को इन्हें पाने के लिए स्पिन करना होगा। हालांकि, स्पिन करने से पहले पूरे प्राइज पूल में से उन दो आइटम को हटाना होगा, जो वे पाना नहीं चाहते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

रिवॉर्ड पाने का तरीका

  • प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करके लेफ्ट साइड में आ रहे इवेंट सेक्शन में जाना होगा।
  • यहां उनको इस इवेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर स्क्रीन पर आ रहे रिवॉर्ड लिस्ट में से दो आइटम को सिलेक्ट करके हटाना होगा।
  • इसके बाद वे स्पिन करना शुरू कर सकते हैं।
  • हर स्पिन पर प्लेयर्स को प्राइज पूल का एक नया आइटम मिलेगा।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले स्पिन की कीमत 9 डायमंड है। स्पिन की कीमत लगातार हर स्पिन पर बढ़ती जाएगी।

इस तरह गेमर्स सभी आइटम पा सकेंगे। यहां खर्च होने वाले डायमंड इन-गेम स्टोर से इन आइटम्स को खरीदने के लिए खर्च होने वाले डायमंड की संख्या में बहुत कम है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।