Free Fire Max का Super Emote इवेंट, Susano'o Summoning इमोट फ्री में करें Claim

Free Fire Max में Super Emote इवेंट लाइव है। इस इवेंट के जरिए आपको गेम में Susanoo summoning इमोट फ्री पाने का मौका मिल रहा है। यहां जानें कैसे।

Published By: Manisha | Published: Aug 28, 2025, 06:24 PM (IST)

Free Fire Max में नया Super Emote इवेंट लाइव हुआ है। यह गेम का एक बंडल कलेक्टिंग इवेंट है, जिसमें आपको ग्रैंड प्राइज के तौर पर Super Emote यानी Susano'o Summoning इमोट पाने का मौका मिल रहा है। फ्री फायर मैक्स गेम में इन दिनों कई तरह के इवेंट्स लाइव हैं। इन इवेंट्स में हिस्सा लेकर आप कई तरह के रिवॉर्ड्स को फ्री में पा सकते हैं। इसके साथ ही इवेंट के रिवॉर्ड्स को कलेक्ट करने पर आपको सुपर रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। सुपर इमोट इवेंट कुछ ऐसा ही इवेंट है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max में लाइव हुआ Desert Ring इवेंट, मिल रहा Caped Shimmer समेत कई एक्सक्लूसिव Bundle पाने का मौका

Free Fire Max में इन दिनों Epic Ninja Trails लाइव है। इस सेक्शन में ही आपको एक Bundle Collection आइकन दिखाई देगा। इस आइकन पर क्लिक करेंगे, तो आपको Super Emote इवेंट का बैनर लाइव दिखेगा। यह इस गेम का एक सुपर इवेंट है। इस इवेंट में आपको लक अजमाने के लिए अपनी इन-गेम करेंसी Diamonds को स्पिन नहीं करना होगा। दरअसल, इस इवेंट में हिस्सा लेकर आपको गेम में जारी अन्य इवेंट्स में हिस्सा लेना है। इन इवेंट्स में हिस्सा लेकर आपको स्पेसिफिक Naruto Shippuden बंडल को कलेक्ट करना होगा। सुपर इमोट में यूं तो 6 बंडल की लिस्ट है, लेकिन ग्रैंड प्राइज क्लेम करने के लिए आपको 6 में से 4 बंडल को ही पाने होंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 25 March 2026: आज के गेमिंग कोड जारी, फ्री में करें कैरेक्टर सहित धमाकेदार आइटम क्लेम

बंडल की लिस्ट

1. Orochimaru Bundle और पढें: Free Fire Max में Wooden Cabin ग्लू वॉल स्किन करें Claim, Daily Special लाया मौका

2. Itachi Bundle

3. Pain Tendo Bundle

4. Obito Bundle

5. Minato Bundle

6. Madara Bundle

इन 6 बंडल की लिस्ट में से आप किसी 4 बंडल को इवेंट्स के जरिए पा लेते हैं, तो आपको ग्रैंड प्राइस के तौर पर Susano'o Summoning Super Emote फ्री पाने का मौका मिलेगा। यह इमोट खास ग्राफिक्स के साथ आता है, जिसे यदि आप कैबिन में इस्तेमाल करते हैं जो यह सीन बदलने का काम करता है।

इवेंट

  • सबसे पहले फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
  • इसके बाद इवेंट्स पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Epic Ninja Trails सेक्शन के बॉटम में Bundle Collection आइकन दिखाई देगा।
  • इस बैनर पर क्लिक करके आप इस इवेंट से जुड़ी डिटेल्स मिल जाएगी।
  • टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।