Free Fire MAX में आया समर इवेंट, फ्री मिल रहे कई आइटम

Free Fire MAX Summer event के साथ गेम में कई सब इवेंट की एंट्री हुई है। इस इवेंट में प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स को कुछ मिशन पूरा करके रिवॉर्ड पाने होंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: May 08, 2024, 02:28 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX Summer event के साथ गेम में कई सब इवेंट की एंट्री हुई है। इस इवेंट में प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स को कुछ मिशन पूरा करके रिवॉर्ड पाने होंगे।

Free Fire MAX में आने वाले इवेंट प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका देते हैं। इनमें रिवॉर्ड के तौर पर वेपन स्किन, कैरेक्टर और इमोट जैसे कई आइटम मिलते हैं। आमतौर पर इन्हें इन-गेम स्टोर से खरीदने पर गेमर्स को डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने होते हैं। हाल में एक नए Summer इवेंट ने गेम में एंट्री ली है। इसके तहत कई सब इवेंट लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में आए हैं और प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने का मौका दे रहे हैं। आइये, डिटेल में इसके बारे में जानते हैं। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

Free Fire MAX Summer Event

फ्री फायर मैक्स में धूम मचाने के लिए समर हीट इवेंट गेम में लाइव कर दिया गया है। यह 12 जून तक लाइव रहेगा। इसका मतलब है कि गेमर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। प्लेयर्स को कुछ चैलेंज को पूरा करके रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे आइटम अपने नाम करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

सब इवेंट और रिवॉर्ड की लिस्ट

समर इवेंट के तहत तीन सब इवेंट आए हैं। इसमें Summer Gold Royale, Summer Events और Summer Pass शामिल हैं। समर गोल्ड रॉयल गेम में 2 जून तक लाइव रहेगा। इसमें प्लेयर्स को फ्री में रिवॉर्ड के तौर पर फीमेल बंडल मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू

दूसरे समर इवेंट्स की बात करें तो यह भी 2 जून तक लाइव रहेगा। इसमें प्लेयर्स को मैच खेलकर टोकन कलेक्ट करने होंगे। इन टोकन को रिडीम करके प्लेयर्स एक से एक धमाल रिवॉर्ड पा सकेंगे।

अब अगर तीसरे यानी समर पास की बात करें यह लूट के भंडार का आपका टिकट हो सकता है। इसमें प्लेयर्स को डेली मिशन पूरा करके वाउचर, इमोट्स और बहुत कुछ अनलॉक कर सकते हैं। प्लेयर्स इस तरह सभी इवेंट से कई रिवॉर्ड पा सकते हैं।

गेमर्स के पास है शानदार मौका

Free Fire MAX के ये इवेंट न सिर्फ रिवॉर्ड के लिए बल्कि प्लेयर्स के पास अपनी स्किल दिखाने का भी अच्छा मौका है। वे मैच खेलकर अपनी प्रैक्टिस भी कर सकते हैं और स्किल में सुधार भी कर सकते हैं। गेमर्स को इस शानदार मौके को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। गेमर्स इन रिवॉर्ड के साथ काफी कुछ कर सकते हैं। इन्हें इन-गेम स्टोर से खरीदने पर डायमंड खर्च करने होंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।