Free Fire MAX में आज मिल रहा Street Boy Bundle और Pet Skin, ऐसे पाएं

Free Fire MAX में प्लेयर्स को आज Street Boy Bundle और Pet skin जैसे आइटम पाने का मौका मिल रहा है। इन्हें बेहद कम डायमंड के साथ खरीदा जा सकता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 21, 2024, 04:08 PM (IST)

Free Fire MAX में आज प्लेयर्स को Pet Skin और Street Boy Bundle पाने का मौका मिल रहा है। अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं तो आपको पता होगा कि गेमर्स के लिए Garena हर रोज Daily Special स्टोर के तहत विभिन्न आइटम लेकर आता है। स्टोर के इस सेक्शन में गेमर्स को 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ कॉस्मेटिक आइटम पाने का मौका मिलता है। हर रोज इस डेली स्पेशल में अलग-अलग आइटम आते हैं। आज प्लेयर्स को कई आइटम बेहद सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX Daily Special

अभी फ्री फायर मैक्स में डेली स्पेशल में आज प्लेयर्स को 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मात्र 5 डायमंड में BP S10 टोकन मिल रहा है। गेमर्स को 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर आज 599 डायमंड में Street Boy Bundle मिल रहा है, जिसकी कीमत 1199 डायमंड है। इसके अलावा, 399 डायमंड वाले Down Pants (Female) को 199 डायमंड में पाने का मौका मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

199 डायमंड वाले Shuffling को 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 99 डायमंड में पाने का मौका मिल रहा है। Pet Skin- Meow Princess को 199 डायमंड की जगह केवल 99 डायमंड में पा सकते हैं। 40 डायमंड वाले Fire and Ice Weapon Loot Crate को 20 डायमंड में पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

कैसे पाएं आइटम?

  • इन आइटम्स को पाने के लिए गेमर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
  • इसके बाद आपको लॉबी में लेफ्ट साइड में Store ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन पर बीच में आ रहे Purchase ऑप्शन पर क्लिक करके आइटम खरीदने होंगे।

Free Fire MAX के गेमर्स को इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। प्लेयर्स बहुत कम में कई अच्छे आइटम पा सकते हैं। इसी तरह से डेली रिवॉर्ड के तहत गेमर्स अलग-अलग आइटम फ्री में पा सकते हैं। इसके लिए डायमंड खर्च नहीं करने होंगे। वे कुछ स्पेसिफिक टास्क और मिशन पूरा करके इन रिवॉर्ड को पा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।