Free Fire MAX में Starcatcher Emote पाने का मौका, आ गया नया इवेंट

Free Fire MAX में नया Starcatcher Academy emote इवेंट लाइव हुआ है। इस इवेंट में आप Starcatcher emote पा सकते हैं। जानें कैसे

Published By: Manisha | Published: Jun 09, 2024, 03:46 PM (IST)

हाइलाइट

  • Starcatcher Academy emote इवेंट हुआ लाइव
  • Free Fire MAX में फ्री मिल रहा Starcatcher emote
  • रिवॉर्ड पाने के लिए करना होगा स्पिन

Free Fire MAX में नया Starcatcher emote इवेंट जोड़ा गया है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को Star catcher Academy emote पाने का मौका मिल रहा है। इमोट के अलावा भी इस इवेंट में कई रिवॉर्ड्स को शामिल किया गया है, जिन पर प्लेयर्स अपना लक अजमा सकते हैं। बता दें, यह एक लक रॉयल इवेंट है। इस इवेंट में प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा। वहीं, हर स्पिन की एक कीमत होती है, जिसके लिए आपको अपने डायमंड्स खर्च करने पड़ते हैं। आइए जानते हैं इस इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max में Fist Bubbly Waves और Wavebreaker Kaze Bundle पाएं फ्री, नया MOCO Store Live

Free Fire MAX इवेंट 2 हफ्तों के लिए लाइव किया गया है। जैसे कि हमने बताया इस इवेंट में प्लेयर्स Star Catcher Academy emote, Cube Fragment, Moonlight Ballad (Kingfisher+ Desert Eagle) Weapon Loot Crate, Backpack – Star General आदि रिवॉर्ड्स पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 21 April 2026: नए कोड मुफ्त में दिलाएंगे Skin-Emote आज, ऐसे करें यूज

स्पिन की कीमत

Free Fire MAX के Starcatcher Emote इवेंट में रिवॉर्ड्स पाने के लिए आपको स्पिन करना होगा। 1 स्पिन करने के लिए आपको इवेंट में डायमंड्स खर्च करने पड़ते हैं। कीमत की बात करें, तो फ्री फायर मैक्स गेम में 1 स्पिन की कीमत 9 डायमंड्स है। वहीं, इसके बाद के स्पिन की कीमत 19, 39, 69, 99, 199 व 499 डायमंड्स हो जाएगी। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 20 April 2026: मुफ्त में मिलेंगे Diamonds, Gold और रेयर स्किन! जल्दी करें

ध्यान देने वाली बात यह है कि रिवॉर्ड की लिस्ट 10 है, लेकिन आप इन 10 प्राइज लिस्ट में से दो ऐसे रिवॉर्ड को हटा सकते हैं जो आप नहीं लेना चाहते। इसके बाद आप 8 रिवॉर्ड्स के लिए स्पिन करके अपना लक अजमा सकते हैं।

रिवॉर्ड

1. Starcatcher Academy Emote

2. 2x Magic Cube Fragments

3. 2x Moonlight Ballad (Kingfisher + Desert Eagle) Weapon Loot Crate

4. Backpack – Star General

5. Pet Food

6.3x Supply Crates

7. Star Light

8. 2x Loose Cannon Weapon Loot Crate

9x Armor Crate

10. Imossivles (Head)

इवेंट में कैसे लें हिस्सा-

1. इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले Free Fire MAX गेम अपने स्मार्टफोन में ओपन करना होगा।

2. इसके बाद इवेंट सेक्शन में जाएं।

3. यहां आपको Starcatcher Academy Emote इवेंट का बैनर दिखेगा। इस बैनर पर क्लिक करके आप इवेंट में हिस्सा ले सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।