Free Fire MAX में लूट बॉक्स के साथ मिल रहे कई आइटम, आया नया इवेंट

Free Fire MAX में Splash The Beat अवेंट आया है। इसे फेडेड व्हील के तौर पर लाया गया है। इवेंट में प्लेयर्स को कई आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 09, 2024, 11:41 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में Splash The Beat इवेंट लाइव हो गया है।
  • फेडेड व्हील में प्लेयर्स को स्पिन करना होगा।
  • स्पिन करने के लिए डायमंड खर्च करने होंगे।

Free Fire MAX में एक नया इवेंट आ गया है। इसे गेम में फेडेड व्हील के तौर पर लाया गया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में Splash the Beat इवेंट आ गया है। इसमें प्लेयर्स को कई धमाल रिवॉर्ड जैसे Pet Food, स्किल स्किन, AK47, लूट बॉक्स, पैराशूट मिल रहा है। गेमर्स को इन आइटम को पाने के लिए टास्क करने की जरूरत नहीं है। गेमर्स को स्पिन करके रिवॉर्ड हासिल करने होंगे। आइये, इवेंट की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX Splash The Beat Event

Free Fire MAX में Splash the beat इवेंट चल रहा है। इसमें प्लेयर्स को स्पिन करके रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। प्लेयर्स को गेम में आने वाले हर फेडेड व्हील इवेंट की तरह इसमें भी प्लेयर्स प्राइज पूल में से उन दो आइटम को हटाना होगा, जिन्हें वे पाना नहीं चाहते हैं। उसके बाद चले हुए प्राइज पूल के सभी आइटम पाने के लिए स्पिन करना शुरू करना होगा। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

रिवॉर्ड लिस्ट

  • Cube Fragment
  • Skill Skin- Splash the beat
  • AK47- Balloon Weapon Crate
  • Loot Box- polaroid
  • Pet Food
  • Supply Crate
  • Parachute- Sunshine Coconut
  • Xtreme adventure weapon set
  • Armor Crate
  • Bachpack

प्लेयर्स को इन सभी आइटम्स में से एक दो आइटम हटाने होंगे। उसे बाद स्पिन करना शुरू करना होगा। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

इवेंट तक कैसे पहुंचे?

  • प्लेयर्स को इवेंट तक पहुंचने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में फ्री फायर मैक्स ओपन करना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर लेफ्ट साइड में एक सेक्शन मिलेगा।
  • यहां दिए गए कई ऑप्शन्स में से Events पर क्लिक करें।
  • अब आपको सबसे ऊपर आ रहे Splash the beat ऑप्शन पर टैप करें।
  • फिर आपको दो आइटम्स सिलेक्ट करने होंगे, जिन्हें हटाना चाहते हैं।
  • इसके बाद स्पिन करना शुरू करें। हर स्पिन पर अलग रिवॉर्ड मिलेगा।
  • पहले स्पिन की कीमत 9 डायमंड है।

प्लेयर्स को यह मौका अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। गेमर्स के पास सस्ते में रिवॉर्ड पाने का यह अच्छा मौका है। प्लेयर्स एक से एक अच्छे आइटम अपने नाम कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।