Free Fire MAX में आया गजब का इवेंट, मिल रहे कई धमाल आइटम

Free Fire MAX Shoes Royale इवेंट गेम में कई दिनों के लिए आया है। प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने का शानदार मौका है। गेमर्स स्पिन करके एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 29, 2024, 09:47 AM (IST)

Free Fire MAX में एक ऐसा इवेंट आया है, जो प्लेयर्स को ग्रैंड प्राइज के तौर पर Cuboot Moon, Cuboot Solar, Cuboot Thunder, Cuboot Stars और Heist Mastermind (shoes) दे रहा है। इसके अलावा भी गेमर्स को इस इवेंट में अन्य कई रिवॉर्ड मिल रहे हैं। यह एक लक रॉयल है। इस कारण लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के बाकी लक रॉयल की तरह इसमें भी स्पिन करना होगा। स्पिन करने पर गेमर्स को रिवॉर्ड मिलेगा। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

Free Fire MAX Shoes Royale Event

Free Fire MAX में Shoes Royale इवेंट लाइव हो गया है। यह गेम में 13 दिनों तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को दो तरह के रिवॉर्ड जैसे ग्रैंड प्राइज और अन्य प्राइज मिल रहे हैं। प्लेयर्स को स्पिन करके आइटम पाना होगा। गेमर्स को हर स्पिन पर प्राइज पूल में से एक अलग रिवॉर्ड मिलेगा। स्पिन करने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने होंगे। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

ग्रैंड प्राइज की लिस्ट

  • Cuboot Moon
  • Cuboot Solar
  • Cuboot Thunder
  • Cuboot Stars
  • Heist Mastermind (shoes)

अन्य रिवॉर्ड

  • Fiery Flames
  • Egg Collector (Bottom)
  • Wasteland Wanderer (Top)
  • Wasteland Wanderer (Bottom)

स्पिन की कीमत

लक रॉयल में एक स्पिन की कीमत 9 डायमंड है। वहीं, 10+1 स्पिन की कीमत 90 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

कैसे करें क्लेम?

  • रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • उसके बाद स्क्रीन के लेफ्ट साइड में आपको events का ऑप्शन दिखेगा। इस पर टैप कर दें।
  • फिर आपको Shoes Royale पर जाना है।
  • अब यहां से स्पिन करते जाएं और हर स्पिन पर आपको एक अलग रिवॉर्ड मिलेगा।

इस तरह प्लेयर्स एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं। हालांकि, उन्हें इसके लिए थोड़ा डायमंड खर्च करने होंगे, लेकिन वह आमतौर पर इन आइटम के लिए खर्च होने वाले डायमंड की संख्या में काफी कम है। इस कारण प्लेयर्स को यह मौका नहीं जाने देना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।