Free Fire MAX Sensitivity Setting: प्रो प्लेयर्स करें ये सेटिंग, मिलेगी आसान जीत

Free Fire MAX Sensitivity Setting प्रो प्लेयर्स के लिए भी अच्छी होनी चाहिए। इससे उन्हें जीतेन में काफी मदद मिलेती है।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 18, 2024, 10:33 AM (IST)

Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्स भी कई बार ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो उनकी हार का कारण बन जाती है। गेमर्स को गेम जीतने के लिए सही स्ट्रेटजी और उपयोगी वेपन की जरूरत होती है। इसके अलावा, फ्री फायर मैक्स की सेंसिटिविटी सेटिंग भी अच्छी होनी चाहिए। यह केवल नए प्लेयर्स के लिए नहीं है। प्रो प्लेयर को भी सेंसिटिविटी सेटिंग पर ध्यान देना चाहिए। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

प्रो प्लेयर होने के बाद भी अगर प्लेयर्स को आसानी से जीत चाहिए तो उन्हें अपने गेम के लिए अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग करनी होगी। आज हम यहां प्रो प्लेयर के लिए अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग बताने वाले हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Free Fire MAX के लिए अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग

सेंसिटिविटी सेटिंग में कुछ मामूली बदलाव करने करके प्रो प्लेयर्स अपनी जीत को आसान बना सकते हैं। इससे प्लेयर्स को काफी मदद मिलेगी। आप नीचे दी गई सेटिंग कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

  • जनरल: 90 से लेकर 100 के बीच रखें।
  • रेड डॉट: 60 से लेकर 75 के बीच रखें।
  • 2x स्कोप: 99 रखें।
  • 4x स्कोप: 95 रखें।
  • स्नाइपर स्कोप: 20 से लेकर 30 के बीच रखें।
  • फ्री लुक: 50 से लेकर 75 के बीच रखें।

सेंसिटिविटी सेटिंग में आपको रेंज का ऑप्शन दिखता है। आप इसे अपने हिसाब से आगे-पीछे कर सकते हैं। शुरुआत में इस नई सेटिंग के साथ खेलना बहुत मुश्किल पड़ता है। इसी कारण आपको थोड़ा समय तक इस नई सेंसिटिविटी सेटिंद के साथ प्रैक्टिस करनी होगी। समय के साथ नई सेटिंग की आपकी आदत लग जाएगी।

ऐसे बदलें सेटिंग

  • आपको अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • इसके बाद लॉग इन करें और सेटिंग बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर सेंसिटिविटी में जाएं।
  • फिर जनरल और अन्य स्कोप सेटिंग को अप्लाई करें।
  • इसके बाद ट्रैनिंग मोड में प्रैक्टिस करें। इससे प्रो प्लेयर्स और भी प्रो हो जाएंगे और आसानी से दुश्मनों का खात्मा कर पाएंगे। यह सेटिंग आपकी काफी मदद कर सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।