Free Fire MAX में इन जगह करें लैंड, अच्छी लूट के साथ रहेंगे सेफ

Free Fire MAX में लंबे समय तक जीवित रहने के लिए प्लेयर्स को ऐसे लैंडिंग स्पॉट को सिलेक्ट करना चाहिए, जहां वे सेफ भी रह पाएं और लूट भी मिले।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 07, 2023, 04:07 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में कई मैप्स मिलते हैं।
  • मैप्स पर ढेरों लैंडिंग स्पॉट होते हैं।
  • प्लेयर्स को अच्छी लूट के साथ-साथ सेफ जोन भी देखना चाहिए।

Free Fire MAX में प्लेयर्स ज्यादातर ऐसे लैंडिंग स्पॉट की तलाश में रहते हैं, जहां उन्हें ज्यादा लूट मिल सके। हालांकि, ऐसे में उनके दुश्मन आसानी से उन्हें अपना निशाना बना सकते हैं। गेम में लंब समय तक सरवाइव करने के लिए सेफ लैंडिंग स्पॉट परर लैंड करना चाहिए। कई प्लेयर्स को सेफ खलेने की आदत होती है और वे वैसे ऐसे लैंडिंग स्पॉट ढूंढते हैं, जहां वे सुरक्षित रह सकें। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो परेशान न हों। हम यहां आज आपको लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के अलग-अलग मैप्स के कुछ सेफ जोन बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX के बेस्ट सेफ लैंडिंग स्पॉट

Mt. Villa (Purgatory)

Purgatory मैप की Mt. Villa काफी ज्यादा सेफ स्थान है। यह मैप के कोने पर है। इस कारण प्लेयर्स यहां आसानी से सुरक्षित रह सकते हैं। यहां कम ही लोग होते हैं। इसे यहां लैंड कर आप सुरक्षित रहने के साथ-साथ अच्छी लूट भी पा सकते हैं। लूट पाने के बाद प्लेयर्स रोटेशन करते हुए अलग-अलग जगह पर जा सकते हैं। जोन के पास आने तक आपके पास अच्छी लूट इकट्ठी हो जाएगी। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Mill (Bermuda)

Free Fire MAX में Bermuda मैप को काफी पसंद किया जाता है। इस पर कई ऐसे लैंडिंग स्पॉट हैं, जहां प्लेयर्स को धमाकेदार लूट मिलती है। वहीं, कुछ जगह ऐसी भी हैं, जहां वे सुरक्षित रह सकते हैं। इसमें Mill भी शामिल है। bermuda पर Mill को एक अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। मैप पर यह छोटी है, लेकिन इस पर अच्छी लूट मिलती है। लूट के अलावा, यहां पर प्लेयर्स अपने आपको अच्छे से कवर भी कर सकते हैं। कवर के साथ आप दुश्मनों से आसानी से फाइट सकते हैं। इस कारण इसे सेफ प्लेस में गिना जाता है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

Crossroads (Purgatory)

Purgatory की Crossroads जगह भी सेफ लैंडिंग स्पॉट में गिनी जाती है। यहां लूट भी अच्छी मिलती है। यहां पर बहुत कम प्लेयर्स ही उतरते हैं। दक्षिण-पश्चिमी दिशा में स्थित इस जगह पर आप काफी समय तक बचे रहे सकते हैं। दूर होने के कारण यहां बहुत कम लोग ही यहां आते हैं।

फ्री फायर मैक्स की इस सभी जगहों पर प्लेयर्स अच्छी लूट पाने के साथ-साथ लंबे समय तक सरवाइव भी कर सकते हैं। गेम जीतने के लिए लंबे समय तक जीवित रहना भी बहुत जरूरी है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।