Free Fire MAX में आने वाला है नया इवेंट, मिलेगा बंडल समेत बहुत कुछ

Free Fire MAX में जल्द एक नया Ramadan इवेंट आने वाला है। यह इवेंट प्लेयर्स को फ्री रिवॉर्ड पाने का मौका देगा। इवेंट में बंडल के साथ-साथ और भी कई और आइटम मिलेंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 30, 2024, 04:47 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में एक नया Ramadan इवेंट आने वाला है।
  • इसमें प्लेयर्स बंडल और बहुत कुछ पा सकेंगे।
  • इवेंट 4 अप्रैल को गेम में लाइव हो सकता है।

Free Fire MAX में जल्द एक नया इवेंट आने वाला है। हालांकि, अभी लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने इस संबंध में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लोकप्रिय डेटा माइनर ने अपकमिंग इवेंट Ramadan Royale की जानकारी दी है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह एक लक रॉयल है। इसे आने वाले समय में गेम में लाइव किया जाएगा। यह प्लेयर्स को की रिवॉर्ड पाने का मौका देगा। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX Ramadan Event

डेटा माइनर @pureleaks_Ofc ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके Free Fire MAX के इस नए अपकमिंग इवेंट की जानकारी दी है। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चला है कि फ्री फायर मैक्स में Ramadan इवेंट 4 अप्रैल, 2024 से शुरू हो जाएगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर Huge Feast emote, Camel Bundle, Katana-Glistening Daystar और Stardust Checker (Mask) मिलेंगे। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

इसे अलावा, यह इवेंट प्लेयर्स को और भी कई धमाल आइटम रिवॉर्ड के तौर पर देगा। इसमें स्किन और बंडल शामिल होंगे। चूंकि, यह लक रॉयल है। इस कारण प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए कुछ डायमंड खर्च करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

लीक हुए वीडियो के अनुसार, हर स्पिन की कीमत 20 डायमंड होगी और 10+1 स्पिन के सेट की कीमत 200 डायमंड होगी। प्लेयर्स को हर स्पिन पर प्राइज पूल में से एक रेंडम प्राइज पाने का मौका मिलेगा। एक स्पिन में जो आइटम मिल जाएगा, वह रिवॉर्ड दोबार स्पिन करने पर नहीं दिया जाएगा।

जैसा कि हमने ऊपर बताया गया है कि अभी गरेना से इस इवेंट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। जल्द उम्मीद है कि डेवलपर इससे संबंधित जानकारी शेयर कर सकता है।

कैसे पा सकेंगे रिवॉर्ड?

  • इस इवेंट के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में फ्री फायर मैक्स ओपन करना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर लेफ्ट साइड में आ रहे इवेंट सेक्शन में से लक रॉयल पर क्लिक करें।
  • अब लेफ्ट साइड में कई लक रॉयल के ऑप्शन आएंगे। यहां आपको Ramadan सिलेक्ट करना होगा।
  • फिर आप इवेंट पेज पर पहुंच जाएंगे। अब स्पिन करें और रिवॉर्ड पा लें। इस तरह आप आसानी से कम डायमंड में एक से एक अच्छे आइटम अपने नाम कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।