Free Fire MAX RAMADAN 2025 इवेंट में फ्री पाएं Linen Shirt जैसे आइटम, जानें कैसे
Free Fire MAX में RAMADAN 2025 इवेंट शुरू हो गया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को कई रिवॉर्ड मिल रहे हैं। गेमर्स एक से एक अच्छे आइटम फ्री में पा सकते हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 18, 2025, 02:53 PM (IST)
Free Fire MAX में एक नया इवेंट RAMADAN 2025 चल रहा है। यह इवेंट प्लेयर्स को कई धमाकेदार रिवॉर्ड दे रहा है। इस इवेंट की खास बात यह है कि गेमर्स को हर रोज नए-नए टास्क और मिशन पूरे करने होंगे। इवेंट में प्लेयर्स को Line Shirt, Loot Box, Gold Coins जैसे रिवॉर्ड मिल रहे हैं। गेमर्स के लिए यह अच्छा मौका है। इवेंट की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।
Free Fire MAX RAMADAN 2025
Free Fire MAX में RAMADAN 2025 इवेंट अगले 13 दिनों तक लाइव रहेगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को हर रोज नए-नए टास्क पूरे करने होंगे। टास्क पूरा करने के बाद गेमर्स को टोकन मिलेंगे। इसके बाद वे टोकन का यूज करके कुकिंग बनाने की तीन स्टेप्स पूरे करेंगे। इसमें खाना तैयार करना, पकाना और सर्व करना शामिल होगा।
हर एक डिश पूरी करने के बाद गेमर्स अलग-अलग रिवॉर्ड को अनलॉक कर सकते हैं। सभी स्टेज पूरे हो जाने के बाद सभी रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे। टोकन्स को अतिरिक्त रिवॉर्ड पाने के लिए रिडीम कर सकेंगे।
रिवॉर्ड के लिए ऐसे करें क्लेम
- प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले गेम ओपन करने के बाद लॉबी में जाएं।
- फिर आपको RAMADAN 2025 के टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको लेफ्ट साइड में कई ऑप्शन दिखेंगे। उनमें से Ramadan 2025 पर क्लिक करें।
- अब GO बटन पर क्लिक करके इवेंट पेज पर पहुंच जाएं। यहां से आप रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे।
रिवॉर्ड लिस्ट
- Linen Shirt
- Cloaked Shimmer Avatar
- Loot Box- Hourglass
- 10000 Gold Coins
- Random Loot Crate
डेली टास्क लिस्ट
- लॉग इन करना।
- BR Ranked में एक बार गेम खेलना।
- BR Ranked में दो बार गेम खेलना।
- BR Ranked में दो बार मैच खेलना।
- दोस्तों को हेल्प मिलेगा।
हर रोज सुबह 4 बजे डेली टास्क रिफ्रेश हो जाएंगे। प्लेयर्स अलग-अलग टास्क पूरा करके गेमर्स टोकन कलेक्ट कर सकते हैं। उसके बाद गेमर्स रिवॉर्ड पा सकेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।