Free Fire MAX में आया नया इवेंट, फ्री मिल रहे कई रिवॉर्ड

Free Fire MAX Play में एक नया Friends Event शुरू हो गया है। प्लेयर्स को अपने दोस्तों के साथ गेम खेलकर रिवॉर्ड पाने होंगे। यह इवेंट एक सीमित समय के लिए गेम में आया है।

Published By: Mona Dixit
Published: Feb 16, 2024, 01:52 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में एक नया Play Friends इवेंट चल रहा है।
  • यह इवेंट लगभग 15 दिनों के लिए गेम में लाइव है।
  • इसमें लूट क्रेट जैसे कई दमदार रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है।

Free Fire MAX में एक नया Play With Friends इवेंट आ गया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर लूट बॉक्स जैसे कई शानदार आइटम मिल रहे हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर समय-समय पर गेम में इवेंट लाता रहता है। ये इवेंट्स प्लेयर्स को फ्री रिवॉर्ड पाने का मौका देते हैं। इवेंट्स के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए गेमर्स को कुछ स्पेसिफिक टास्क पूरा करना होता है। गेम का नया इवेंट सीमित समय के लिए गेम में लाइव है। आइये, इसकी डिटेल जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire MAX Play With Friends Event

Free Fire MAX Play With Friends इवेंट फ्री फायर मैक्स में आज यानी 16 फरवरी से शुरू हो गया है और 28 फरवरी, 2024 तक चलेगा। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। हालांकि, इसके जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए नीचे बताए गए टास्क पूरे करने होंगे। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

इवेंट में प्लेयर्स को अपने दोस्तों को स्पेसिफिक संख्या में मैच खेलने होंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

रिवॉर्ड और टास्क लिस्ट

  • दोस्तों के साथ चार मैच खेलने पर प्लेयर्स को फ्री में x2 SCAR Phantom Assassin वेपन लूट क्रेट मिलेगा।
  • 8 मैच खेलकर गेमर्स इवेंट में x3 रिंग वाउचर्स रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं।
  • 12 मैच खेलकर फ्री में गेमर्स लूट बॉक्स - Mischief Dusk और x5 लक रॉयल वाउचर्स अपने नाम कर सकते हैं।
  • इसका मतलब है कि गेमर्स कुल मिलाकर 12 मैच खेलकर सभी आइटम पा सकते हैं।
  • यहां बताए गए टास्क किसी भी प्लेयर्स के लिए करना ज्यादा कठिन नहीं है। इस कारण गेमर्स को यह मौका अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

रिवॉर्ड के लिए कैसे करें क्लैम?

  • रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में फ्री फायर मैक्स ओपन करना होगा।
  • उसके बाद लॉबी स्क्रीन पर आपके इवेंट्स सेक्शन पर जाना होगा।
  • इसके बाद एक्टीविटीज के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब सभी इवेंट्स की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। फिर Play With Friends पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लेफ्ट साइड में Claim बटन मिलेगी, उस पर क्लिक कर दें। ऐसा करके रिवॉर्ड पा लें।

इस तरह आप आसानी से कई आइटम्स पा सकते हैं। इस मौके को हाथ से नहीं जाने दें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।