Free Fire MAX का नया इवेंट, बिल्कुल फ्री मिल रहा FFWS PAN और हजारों Gold Coins

Free Fire MAX में एक नया इवेंट लाइव हुआ है, जो प्लेयर्स को वेपन लूट क्रेट के साथ-साथ हजारों गोल्ड कोइन्स और FFWS PAN बिल्कुल फ्री में दे रहा है। गेमर्स गेम खेलकर इन आइटम्स को पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 15, 2024, 11:18 AM (IST)

Free Fire MAX में प्लेयर्स को इस समय कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स में एक नया इवेंट आया है, जो गेमर्स को फ्री में फ्री फायर मैक्स पैन पाने का मौका दे रहा है। इसके लिए गेमर्स को डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने की जरूरत नहीं है। वे गेम खेलकर इसके लिए क्लेम कर सकते हैं। पैन के अलावा, इस इवेंट में गेमर्स के पास 5000 गोल्ड कोइन पाने का मौका भी है। आइये, जानते हैं कैसे। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX Free PAN and Get FFWS PAN

Free Fire MAX में इस इवेंट को एक्टिविटी सेक्शन के तहत लाया गया है। गेमर्स आसानी से बस गेम खेलकर रिवॉर्ड पा सकते हैं। हर रिवॉर्ड पाने के लिए गेमर्स अलग-अलग निश्चित समय के लिए गेम खेलना होगा। इसके अलावा प्लेयर्स को कोई भी टास्क पूरा करने की जरूरत नहीं है। इवेंट आज यानी 15 नवंबर, 2024 को शुरू हो गया था। यह 18 नवंबर, 2024 तक लाइव रहेगा। प्लेयर्स के पास टास्क पूरा करने के लिए पर्याप्त समय है। टास्क और रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

रिवॉर्ड और टास्क लिस्ट

  • प्लेयर्स अगर 50 मिनट गेम खेलते हैं तो उन्हें रिवॉर्ड के तौर पर 5000 गोल्ड कोइन दिए जाएंगे।
  • 100 मिनट गेम खेलकर गेमर्स Wilderness hunter weapon loot crate रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं।
  • 200 मिनट गेम खेलने वाले प्लेयर्स को रिवॉर्ड में FFWS PAN दिया जाएगा।

ऊपर बताए गए टास्क किसी भी प्लेयर्स के लिए कठिन नहीं है। वे आसानी से गेम खेलकर सभी रिवॉर्ड हासिल कर सकते हैं। हालांकि, गेम खेलने के लिए रिवॉर्ड के लिए क्लेम करना होगा। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

रिवॉर्ड के लिए ऐसे करें क्लेम

  • रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • उसके बाद लॉबी में जाना होगा। आपको लेफ्ट साइड में आपको Events का सेक्शन मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने Activities की लिस्ट आ जाएगी।
  • यहां आपको Play and Get FFWS PAN टैब पर क्लिक करना है।
  • अब इवेंट पेज खुल जाएगा। पर्याप्त समय के लिए गेम खेलने के बाद आपको स्क्रीन पर राइट साइड में सभी रिवॉर्ड दिखेंगे।
  • रिवॉर्ड के सामने आ रहे क्लेम बटन पर क्लिक करके उसे हासिल कर लें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।