Free Fire Max OB47 Update: नए KODA कैरेक्टर की होगी एंट्री, मिलेगी Aurora Vision पावर

Free Fire Max OB47 अपडेट 4 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। नए अपडेट के साथ गेम में KODA नाम के नए कैरेक्टर की एंट्री होने जा रही है। यहां जानें इस कैरेक्टर की खूबियों से जुड़ी डिटेल्स।

Published By: Manisha
Published: Nov 28, 2024, 07:30 PM (IST)

Free Fire Max भारत का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम की सबसे बड़ी खूब इसका गेमप्ले और ग्राफिक्स है। इसी के साथ गेम डेवलपर कंपनी हर 2 महीने में गेम के लिए लेटेस्ट पैच अपडेट रिलीज करती है। हर अपडेट के साथ गेम में काफी कुछ नया आता है। फिलहाल, फ्री फायर मैक्स OB46 वर्जन पर काम कर रहा है। वहीं, जल्द ही फ्री फायर मैक्स में OB47 अपडेट जारी होने वाला है। कंपनी ने नए अपडेट की डेट भी कंफर्म कर दी है। नए अपडेट के साथ गेम में एक नए कैरेक्टर को जोड़ा जाने वाला है, जिसका नाम KODA है। आइए जानते हैं इस नए KODA कैरेक्टर में क्या कुछ खूबियां आने वाली है। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire Max OB47 अपडेट की रिलीज डेट कंफर्म हो गई है। यह अपडेट 4 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। जैसे कि हमने बताया नए अपडेट के साथ गेम में काफी कुछ बदलने वाला है। इस गेम में नए KODA नाम के कैरेक्टर की एंट्री होने जा रही है। यह कैरेक्टर Aurora Vision नाम की स्पेशल पावर के साथ आने वाला है। इस पावर के साथ यह नया कैरेक्टर न केवल अपनी मूवमेंट स्पीड को बढ़ा सकता है बल्कि इसके साथ ही दुश्मन को डिटेक्ट करने की क्षमता भी डबल हो जाती है। और पढें: Mobile Games में Lag कम करने के 7 आसान तरीके

Enhanced Speed

KODA कैरेक्टर में जब भी Aurora Vision पावर एक्टिवेट होती है, वैसे ही 8 सेकेंड्स के लिए मूवमेंट स्पीड 10 प्रतिशत बढ़ जाती है। इस पावर के साथ आप गेम में तेजी से मूव कर सकेंगे और अपनी पॉजिशन बदल सकेंगे।

Enemy Detection

इस स्किल के साथ KODA कैरेक्टर 50 मीटर के दायरे में कवर के पीछे से दुश्मन को डिटेक्ट करने में सक्षम होगा। इस पावर के साथ आपको कई काम की जानकारियां जैसे दुश्मन की लोकेशन ट्रैक करना और प्लानिंग के साथ दुश्मन को अटैक करना जैसे काम कर सकेंगे।

Parachuting Advantage

KODA की पावर सिर्फ गेम के मैदान तक सीमित नहीं है। इस पावर के तहत आप पैराशूट लैंडिंग के साथ अपने दुश्मनों की पॉजिशन को भी देख सकते हैं। इसके साथ ही आप ऑप्टिमल लैंडिंग स्पॉट का भी चुनाव कर सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।