Free Fire MAX OB46 Update के साथ गेम में आया नया इवेंट, मिल रहे Emote और कई रिवॉर्ड

Free Fire MAX OB46 Update में एक नया फेडेड व्हील इवेंट आ गया है। प्लेयर्स को इस इवेंट के जरिए कई धमाकेदार रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 05, 2024, 10:31 AM (IST)

Free Fire MAX OB46 Update गेम में लाइव हो गया है। इसके साथ लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena गेम में कई नए फीचर्स लेकर आया है। गेम में एक नए कैरेक्टर की एंट्री भी हुई है। अभी प्लेयर्स इसे फ्री में पा सकते हैं। इसके अलावा, गेम में एक नया Faded Wheel भी जुड़ गया है। इस फेडेड व्हील के जरिए गेमर्स कई धमाल आइटम रिवॉर्ड के तौर पर प्लेयर्स को मिल रहे हैं। इसमें Pet Food समेत काफी कुछ शामिल है। हालांकि, बाकी फेडेड व्हील की तरह स्पिन करके रिवॉर्ड हासिल करने होंगे। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, लाइव हुआ नया इवेंट, लूट क्रेट के साथ मिल रहे प्रीमियम Emote

Free Fire MAX High Knees Emote

फ्री फायर मैक्स में High Knees Emote इवेंट लाइव हो गया है। इसे Faded Wheel के जरिए गेम में लाया गया है। प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर क्यूब फ्रैगमेंट, Pet Food, Armor Crate, Supply Crate, High Knees Emote और बैकपैक मिल रहे हैं। गेमर्स को सबसे पहले प्राइज पूल में से उन दो आइटम को सिलेक्ट करके हटाना होगा, जिन्हें वे पाना नहीं चाहते हैं। उसके बाद वे स्पिन करके रिवॉर्ड पा सकते हैं। हर स्पिन पर अलग आइटम रिवॉर्ड में मिलेगा। स्पिन करने के लिए डायमंड की जरूरत होगी। हर स्पिन की कीमत भी अलग होगी। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 27 March 2026: नए कोड फ्री में दिलाएंगे कैरेक्टर समेत ढेरों आइटम आज, ऐसे करें रिडीम

रिवॉर्ड लिस्ट

  • Pet Food
  • Armor Crate
  • Supply Crate
  • High Knees Emote
  • Cube Fragment
  • Skyboard
  • Backpack

ऊपर दी गई लिस्ट के अलावा भी प्लेयर्स को कई रिवॉर्ड मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire MAX Diamonds: नया Top-Up इवेंट शुरू, डायमंड्स के साथ बोनस M1917 Bubble Trouble गन स्किन पाएं फ्री

कैसे पाएं रिवॉर्ड?

  • प्लेयर्स को अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना है।
  • इसके बाद होम पेज पर लेफ्ट साइड में आपको Events में जाना होगा।
  • अब सभी इवेंट की लिस्ट आ जाएगी। उसमें से High Knees Emote पर क्लिक करें।
  • फिर इवेंट पेज पर लेफ्ट साइड में प्राइज पूल दिखेगा। उसमें से दो आइटम सिलेक्ट करके हटा दें।
  • ध्यान रखें कि एक बार आइटम रिमूव हो जाने के बाद आप वापस उन्हें प्राइज पूल में नहीं जोड़ सकेंगे।
  • फिर स्पिन करना शुरू कर दें। हर स्पिन में प्राइज पूल में से एक अलग आइटम मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।