Free Fire Max OB42 Update: फ्री फायर मैक्स के नए अपडेट के साथ मिलेंगे कई खास फीचर्स

Free Fire Max के लिए जल्द ही OB42 अपडेट आने वाला है। इस अपडेट को हाल ही में एडवांस सर्वर के लिए रोल आउट किया गया था। अब यह अपडेट गेम के रेगुलर सर्वर के लिए लाया जा रहा है।

Published By: harshit harsh | Published: Oct 26, 2023, 12:48 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX के रेगुलर सर्वर पर OB42 अपडेट आने वाला है।
  • इस अपडेट के साथ गेम में कई नए फीचर्स भी जुड़ेंगे।
  • इसे हाल ही में एडवांस सर्वर के लिए रोल आउट किया गया था।

Free Fire MAX OB42 Update को एडवांस सर्वर के लिए हाल ही में रोल आउट किया गया था। अब इस अपडेट को रेगुलर सर्वर के लिए लाया जाएगा। इस अपडेट को लाने से पहले इसकी डिटेल्स लीक हो गई है। वहीं, भारतीय सर्वर के लिए फ्री फायर मैक्स में OB42 अपडेट के साथ-साथ दिवाली इवेंट भी आएगा। Free Fire India ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से इसके बारे में जानकारी शेयर की गई है। दिवाली इवेंट का आयोजन कल यानी 27 अक्टूबर 2023 से किया जाएगा। इस इवेंट के साथ ही OB42 Update को भी रिलीज किया जा सकता है। आइए, जानते हैं फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स को नए अपडेट के साथ कौन-कौन से फीचर्स मिलने वाले हैं... और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

OB42 Update के फीचर्स

- OB42 अपडेट के साथ फ्री फायर मैक्स में पॉकेट मार्केट लोडआउट फीचर मिल सकता है। इस लोडआउट को बैटल रॉयल (BR) और क्लैश स्कवॉड (CS) दोनों गेम मोड्स में इस्तेमाल किया जा सकेगा। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

- इसके अलावा गेम में मौजूद बरमुडा मैप में नया विंटर थीम मिलेगा। इस थीम के साथ मैचिंग म्यूजिक को जोड़ा जाएगा, जो गेम के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगा। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

- लीक रिपोर्ट के मुताबिक, OB42 Update के साथ प्लेयर्स को गेम में मौजूद वेंडिंग मशीन से डायरेक्ट स्कील अक्वॉयर करने का विकल्प मिल सकता है, जो गेम-प्ले स्ट्रेटेजी को और बेहतर बना सकता है।

- एनर्जाइजर पावर-अप के साथ स्पीड में 20 प्रतिशत तक की मूवमेंट मिल सकती है। इसके अलावा एक्यूरेसी में 5 प्रतिशत और एबिलिटी में 5 HP प्रति सेकेंड मिलेगा।

- यही नहीं फ्री फायर बैटल रॉयल गेम में ओरियन एन्हांस्ड एबिलिटीज भी जुड़ने वाली है, जो 3 सेकेंड्स के अंदर 5 मीटर के रेडियस में 10 HP बढ़ा सकती है।

- इसके अलावा इन-गेम एनिमी टेकडाउन में क्वॉइन रिवॉर्ड को रिवाइज किया गया है। अब प्लेयर्स को अर्न किए गए क्वॉइन में से आधे क्वॉइन मिल सकेंगे।

- OB42 अपडेट के साथ डायनैमिक जोन शिफ्ट फीचर जोड़ा जा सकता है। इसकी वजह से गेम-प्ले स्ट्रेटेजी को बेहतर बनाया जा सकेगा।

Free Fire India

गरेना अपने इस बैटल रॉयल गेम के इंडिया स्पेसिफिक वर्जन को भी जल्द लॉन्च कर सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दिवाली इवेंट को गेम में इसी वजह से जोड़ा गया है। गेमिंग कम्युनिटी ने भी इस गेम को नवंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किए जाने की बात कही है। इस गेम को सितंबर के पहले सप्ताह में पेश किया जाना था, लेकिन गरेना ने इसकी लॉन्चिंग को कुछ सप्ताह आगे बढ़ा दी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।