Free Fire MAX OB42 Update के टॉप फीचर, प्लेयर्स के आएंगे बड़े काम
Free Fire MAX OB42 Update के साथ गेम में कई रिवॉर्ड जुड़े हैं। इसके अलावा, गरेना नए अपडेट के साथ विभिन्न फीचर्स लेकर आया है, जो प्लेयर को बेहतरीन एक्पीरिंयस देंगे।
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 01, 2023, 09:59 AM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire MAX OB42 Update लाइव हो गया है।
- इस अपडेट के साथ गरेना ने कई नई फीचर्स पेश किए हैं।
- नए फीचर में नया कैरेक्टर और बहुत कुछ शामिल है।
Free Fire MAX OB42 Update लाइव हो गया है। अपडेट के साथ-साथ लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में कई नए फीचर्स, कैरेक्टर और अपग्रेड मैप आया है। नए फीचर्स फ्री फायर मैक्स खेलने वाले प्लेयर्स के एक्सपीरिसंय को और भी मजेदार बनाएंगे। आज हम इस आर्किटकल में गेम के इस अपडेट में आए टॉप पांच फीचर के बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।
Free Fire MAX OB42 Update Best Feature
FF Coins
फ्री फायर मैक्स के अपडेट में गरेना ने एक Coin Machines पेश की है। इस मशीन के जरिए पूरे मैप पर बिखरे कॉइन्स को पाने के लिए एक टूल के रूप में पाया जा सकता है। इन मशीनों को मिनी-मैप के जरिए खोज पाएंगे और इससे प्लेयर्स को एफएफ कॉइन्स कमाने में मदद मिलेगी। इससे प्लेयर के सक्वाड के प्रत्येक सदस्य को 200 एफएफ कॉइन मिलेंगे। उसके बाद मशीन आपकी टीम के लिए कुछ भी प्रोडक्शन नहीं करेगी।
एक्टिव स्किल कार्ड
फ्री फायर मैक्स OB42 अपडेट ने कार्ड के कैरेक्टर के अनुसार एक और एक्टिल स्किल देने के लिए एक नया आइटम एक्टिव स्किल कार्ड पेश किया है। प्लेयर इस कार्ड से मिली स्किल का यूज सिर्फ एक बार ही कर सकते हैं। क्लू, क्रोनो, होमर, आलोक, केंटा, स्टेफी, ए124 और स्काईलर कैरेक्टर के एक्टिव स्किल कार्ड उपलब्ध हैं।
पोर्टल गो
गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने में मदद करने के लिए Garena ने एक और आइटम पोर्टल गो पेश किया है। इसके जरिए प्लेयर्स आसानी से बूयाह पा सकेंगे। पोर्टल गो को फाइट के मैदान पर मौजूद वेंडिंग मशीनों से पाया जा सकता है। इन्हें FF कॉइन्स खर्च कर खरीदा होगा। नया डिवाइस प्लेयर को तुरंत एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाएगा। इसके लिए प्लेयर को इसे अपने वर्तमान लोकेशन से अपने टार्गेट लोकेशन पर रखना होगा।
न्यू जोन रोटेशन
कई प्लेयर Booyah पाने के लिए मैच के दौरान एक ही लोकेशन पर रहना पसंद करते हैं। यह अक्सर कई लोगों के लिए सही नहीं होता है। OB42 अपडेट एक नया जोन रोटेशन सिस्टम लेकर आया है। अपडेट के बाद सेफ जोन न सिर्फ सिकुड़ जाएगा बल्कि मैप की अलग-अलग दिशाओं की ओर भी चला जाएगा।
कैरेक्टर और पेट्स
गेम के अपडेट में प्लेयर्स को एक नया कैरेक्टर Ignis मिल रहा है। इसकी एक्टिव स्किल का नाम Flame Mirage है। यह आठ सेकंड तक चलने वाली 10 मीटर चौड़ी बर्निंग स्क्रीन प्रोड्यूस करेगा। इसे पार करने से दुश्मनों पर प्रभाव पड़ेगा, जिससे उनकी 30 एचपी कम हो जाएगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।