Free Fire MAX के लिए जल्द आएगा OB42 अपडेट, जानें एडवांस सर्वर के लिए कैसे करें रजिस्टर

Free Fire MAX के लिए जल्द OB42 अपडेट जारी किया जाएगा। गेम डेवलपर ने इस अपडेट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अपडेट 13 अक्टूबर को रोल आउट किया जाएगा।

Published By: harshit harsh | Published: Oct 09, 2023, 07:14 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire के लिए जल्द ही OB42 अपडेट जारी होगा।
  • अपडेट से पहले एडवांस सर्वर का रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है।
  • अपडेट आने से पहले प्लेयर्स को उनके फीचर्स की जानकारी मिल जाएगा।

Free Fire बैटल रॉयल गेम के लिए जल्द OB42 अपडेट आने वाला है। इस नए अपडेट से पहले गरेना प्लेयर्स को एडवांस सर्वर का एक्सेस देगा। इसके लिए गेमर्स रजिस्टर कर सकेंगे और अपडेट आने से पहले इसके फीचर्स को टेस्ट कर पाएंगे। फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स के लिए आने वाले इस अपडेट के लिए डेडिकेटेड टेस्ट सर्वर को इस सप्ताह उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए गरेना ने रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। रजिस्टर करने वाले प्लेयर्स में से चुनिंदा को ही एडवांस सर्वर का एक्सेस कोड जारी किया जाएगा। यूजर्स एक्सेस कोड का इस्तेमाल करके OB42 अपडेट को आधिकारिक तौर पर रोल आउट करने से पहले टेस्ट कर पाएंगे। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

Free Fire और Free Fire MAX के लिए अपकमिंग OB42 अपडेट का एडवांस सर्वर 13 अक्टूबर यानी शुक्रवार को उपलब्ध कराया जाएगा। फ्री फायर प्लेयर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए रजिस्टर कर सकेंगे। रजिस्टर करने के बाद उनके पास एक एक्टिवेशन कोड आएगा, जिसका इस्तेमाल करके वो एडवांस सर्वर अपडेट डाउनलोड कर पाएंगे। आइए, जानते हैं एडवांस सर्वर का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

कैसे करें एडवांस सर्वर का इस्तेमाल?

- गेमर्स को सबसे पहले Free Fire एडवांस सर्वर की वेबसाइट पर जाना होगा। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

- इसके बाद वो अपने फेसबुक या गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेसन की शुरुआती प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

- फेसबुक और गूगल अकाउंट इस्तेमाल करते समय प्लेयर्स को यह ध्यान रखने की जरूरत है, कि वो उसी अकाउंट का इस्तेमाल करें, जिसके साथ उनका फ्री फायर आईडी लिंक है।

- फिर प्लेयर्स के अकाउंट का वेरिफिकेशन होगा और ऑटोमैटिकली वो अगले फेज में पहुंच जाएंगे।

- यहां उन्हें अपना ई-मेल अड्रेस समेत कई अहम जानकारियां भरनी होगी।

- अगले स्टेप में प्लेयर्स के पास ज्वॉइन नाउ का ऑप्शन आएगा, जिसपर क्लिक या टैप करने पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होगी।

- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनको ई-मेल पर एक एक्टिवेशन कोड मिलेगा।

- अगले स्टेप में इस कोड का इस्तेमाल करके वो एडवांस सर्वर को 13 अक्टूबर से एक्सेस कर पाएंगे।

Free Fire India

भारत में जल्द ही फ्री फायर का इंडियन वर्जन फ्री फायर इंडिया को लॉन्च किया जाएगा। इस गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर शुरू हो चुका है। जल्द ही, यह गेम भारत में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। गरेना के इस बैटल रॉयल गेम पर भारत सरकार ने पिछले साल प्रतिबंध लगाया था। करीब डेढ़ साल तक बैन रहने के बाद इस गेम को नए कलेवर के साथ भारत में लॉन्च करने की घोषणा की गई। इसे 5 सितंबर 2023 को लॉन्च किया जाना था, लेकिन गेम डेवलपर ने इसकी लॉन्चिंग कुछ सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।