Free Fire MAX OB34 Update इस दिन होगा रिलीज, आ गई डेट

Free Fire MAX OB34 Update अगले हफ्ते रिलीज होने वाला है। इसके एडवांस सर्वर ने गेमर्स को अपडेट के साथ आने वाले नए फीचर्स का एक्सपीरियंस पहले ही दे दिया है। हालांकि, ये चुनिंदा यूजर्स के लिए है।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 11, 2024, 07:27 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX OB34 Update अगले हफ्ते रिलीज होने वाला है। इसके एडवांस सर्वर ने गेमर्स को अपडेट के साथ आने वाले नए फीचर्स का एक्सपीरियंस पहले ही दे दिया है। हालांकि, ये चुनिंदा यूजर्स के लिए है।

Free Fire MAX OB34 Update की रिलीज डेट आ गई है। अपकमिंग अपडेट के लिए एडवांस सर्वर 3 अप्रैल, 2024 को ही खत्म हो गया है। इसने प्लेयर्स को कई धमाल फीचर्स का एक्पीरियंस लेना का मौका दिया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने अपकमिंग अपडेट की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। अपडेट आने के बाद गेम में प्लेयर्स को काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। नए-नए फीचर्स भी आएंगे। आइये, डिटेल के लिए आगे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips

Free Fire MAX OB34 Update

गरेना फ्री फायर मैक्स का अपकमिंग अपडेट 17 अप्रैल, 2024 को लाइव कर देगा। Free Fire MAX OB34 Update के साथ गेमर्स को कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। इसमें Kairos कैरेक्टर, नया गेम मोड आदि शामिल है। इसके अलावा, अपडेट के साथ वेपन की पावर में भी बदलाव होगा। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

पहले हुए अपडेट को देखें तो इस अपकमिंग अपडेट के लिए भी कोई मेंनटीनेंस डाउटाइम नहीं होगा। गेम को अपडेट करने पर प्लेयर्स सीधा नए अपडेट को खेल पाएंगे। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

OB44 Update रिलीज होने के बाद एंड्रॉइड यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर पाएंगे। iOS यूजर्स Apple App Store से अपडेट डाउनलोड कर पाएंगे।

गरेना ने Free Fire MAX OB44 Update के लिए टीजर जारी कर शुरू कर दिया है। सभी डिटेल अपडेट के साथ सामने आ जाएगी।

अपडेट के साथ होंगे ये बदलाव

  • बता दें कि अपडेट के साथ आने वाला कैरेक्टर स्पेशल पैसिव एबिलिटी के साथ आएगा, जिसका नाम Defense Breaker होगा।
  • इसके साथ ही गेम में Zombie Hunt Game Mode मिलता है।
  • कई कैरेक्टर ryden, Santino, Caroline, Nikita, Joseph और kapella को एडजस्ट किया जाएगा।
  • vector और Mp5 आदि वेपन को भी अपडेट किया जाएगा।
  • अपडेट के साथ नए फीचर्स और कैरेक्टर आने के साथ-साथ कई इवेंट और रिवॉर्ड भी आएंगे। प्लेयर्स के पास धमाल आइटम पाने का मौका है।
  • वे अपडेट के साथ अपने गेमिंग एक्पीरियंस को बढ़ा पाएंगे।

इस समय फ्री फायर मैक्स में कई इवेंट चल रहे हैं, जिसमें से एक लक रॉयल भी है। इसमें प्लेयर्स को बंडल के साथ-साथ कई धमाल आइटम पाने का मौका है। गेम में एक बोनस डायमंड इवेंट भी आने वाला है। इसमें डायमंड खरीदने पर उतने डायमंड बोनस के रूप में दिया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।