Free Fire MAX November Month Booyah Pass में मिलेंगे कई रिवॉर्ड, जानें कब होगी रिलीज

Free Fire MAX में जल्द दिवाली थीम वाला Booyah Pass आने वाला है। इस अपकमिंग पास में प्लेयर्स के पास कई रिवॉर्ड पाने का शानदार मौका है।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 20, 2023, 04:58 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX नवंबर Booyah Pass में कई रिवॉर्ड मिलेंगे।
  • नया पास एक नवंबर को रिलीज हो जाएगा।
  • प्लेयर्स के पास पास के दो सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन होता है।

Free Fire MAX दिवाली थीम वाला Booyah Pass पेश करने की तैयारी में है। इसे नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। नए बूयाह पास के साथ-साथ कई रिवॉर्ड जैसे वेपन स्किन, इमोटस कैरेक्टर, पेट्स और बहुत कुछ मिलता है। Booyah Pass एक नंथली सब्सक्रिप्शन है। पास में दो तरह के सब्सक्रिप्शन प्रीमियम और प्रीमियम प्लस मिलते हैं। Free Fire MAX November Month Booyah Pass की रिलीज डेट, रिवॉर्ड लिस्ट और सभी डिटेल जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX November Month Booyah Pass

फ्री फायर मैक्स के अपकमिंग Booyah Pass को दिवाली थीम पर लाया जाएगा। पास 1 नवंबर, 2023 को रिलीज हो जाएगा। प्रीमियम पास की कीमत 499 डायमंड होगी। वहीं, प्रीमियम प्लस को 999 डायमंड में खरीदा जा सकता है। इस पास में प्लेयर्स को कई तरह के रिवॉर्ड मिलेंगे। हर महीने के Booyah Pass में एक से एक अच्छे आइटम मिलते हैं। अलग-अलग लेवल पर विभिन्न रिवॉर्ड दिए जाएंगे। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

नए पास की रिवॉर्ड लिस्ट

  • Gold Coins, Character Crate, and M14 – Pink Bitter Gun Skin (Level 1)
  • Not Your Puppet Mask – Level 10
  • Marionette Fantasy Bundle – Level 10
  • Rise of Puppets Banner – Level 20
  • Puppet Blind Loot Box – Level 30
  • Pickup Truck – Puppet Driver – Level 40
  • Cool Puppet Skyboard – Level 50
  • Marionette Void Bundle – Level 50
  • Rise of the Puppets Avatar – Level 60
  • Puppet Kit Skyboard – Level 70
  • Grenade – Puppet Prank – Level 80
  • Woodpeckecker – Puppet Strike – Level 91
  • M14 – Pink Biter – Level 100

आपको बता दें कि यहां बताए गए रिवॉर्ड की लिस्ट कई रिपोर्ट्स के आधार पर बताई गई है। नवंबर में पास रिलीज हो जाने के बाद रिवॉर्ड लिस्ट में कुछ बदलाव हो सकते हैं। बता दें कि हर महीने नया Booyah Pass गेम में लाइव होता है और इसके साथ प्लेयर्स को कई रिवॉर्ड पाने का मौका मिलता है। यह कम डायमंड खर्च करके प्लेयर्स को कई आइटम पाने का मौका देता है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

गेम में चल रहे कई इवेंट

वैसे तो इस समय Free Fire MAX में कई इवेंट चल रहे हैं। इनके जरिए भी प्लेयर्स रिवॉर्ड पा सकते हैं। कुछ इवेंट में प्लेयर्स को स्पेसिफिक टास्क पूरा करना होगा। वहीं, कई में स्पिन करने पर रिवॉर्ड मिल रहा है। दिवाली को मनाने के लिए लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena कई नए आइटम और इवेंट ला सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।