Free Fire MAX में फ्री मिल रहा इमोट, आसानी से पा सकते हैं आप
Free Fire MAX में एक नया इवेंट आ गया है। यह प्लेयर्स को फ्री में कई रिवॉर्ड दे रहा है। इस समय प्लेयर्स गेम खेलकर इमोट समेत काफी कुछ पा सकते हैं। डिटेल के लिए आगे पढ़ें।
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 07, 2023, 10:32 AM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire MAX का यह नया इवेंट 18 सितंबर तक गेम में चलेगा।
- इस इवेंट में फ्री इमोट रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहा है।
- रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को बस गेम खेलना होगा।
Free Fire MAX में इन दिनों कई इवेंट चल रहे हैं। प्लेयर्स के पास एक से एक अच्छे कॉस्मेटिक आइटम फ्री में पाने का मौका है। गेमर्स हमेशा ऐसे इवेंट की तलाश में रहते हैं, जहां वे डायमंड खर्च किए बिना ही फ्री में कई आइटम पा सकते हैं। अब लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena एक नया इवेंट लेकर आया है। इसमें प्लेयर्स को फ्री Arm Wave इमोट जैसे कई आइटम मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, प्लेयर्स इस इवेंट के जरिए इन-गेम करेंसी यानी डायमंड भी खरीद सकते हैं। आइये, जानते हैं कैसे।
Free Fire MAX New Event
फ्री फायर मैक्स में 5 सितंबर से एक नया इवेंट आ गया है। यह 18 सितंबर तक चलेगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए डायमंड की जरूरत नहीं है। इवेंट में प्लेयर को बस गेम खेलकर रिवॉर्ड अपने नाम करना होगा। कितने मैच खेलने पर कौन सा रिवॉर्ड मिलेगा। इसकी लिस्ट नीचे दी गई है।
रिवॉर्ड और टास्क लिस्ट
10 BR या CS रैंकड मैच खलेकर प्लेयर्स फ्री में 2000x Gold पा सकते हैं।
20 BR या CS रैंकड मैच खेलने वाले प्लेयर को फ्री में डेवलपर 3x Luck Royale Vouchers दे रहा है, जो 31 अक्टूबर, 2023 तक एक्सपायर हो जाएंगे।
30 BR या CS रैंकड मैच खेलकर इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स 3x Luck Royale Vouchers पा सकते हैं। हालांकि, ये भी 31 अक्टूबर, 2023 तक एक्सपायर हो जाएंगे।
इसका मतलब है कि गेमर्स कुल 30 मैच खेलकर वाउचर्स और इमोट पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इमोट को इन-गेम स्टोर से खरीदने के लिए प्लेयर को एक बड़ी संख्या में डायमंड खर्च करने होते हैं। वहीं, इवेंट फ्री में उन्हें इमोट दे रहा है। इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
ऐसे पाएं फ्री इमोट
- सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
- उसके बाद लेफ्ट साइड में आ रहे आइकन पर क्लिक कर दें।
- फिर Path to Victory सेक्शन के तहत Free Emote इवेंट पर क्लिक करें।
- अब इवेंट के जिस रिवॉर्ड के लिए आपको क्लेम करना है, उसके सामने दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक कर दें।
- ऐसा करते ही वह रिवॉर्ड आपके अकाउंट में जुड़ जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।