Free Fire Max में Fist Bubbly Waves और Wavebreaker Kaze Bundle पाएं फ्री, नया MOCO Store Live

Free Fire Max में MOCO Store लाइव हो गया है। इस इवेंट से आप Fist Bubbly Waves और Wavebreaker Kaze Bundle जैसे आइटम्स को फ्री पा सकते हैं।

Published By: Manisha
Published: Apr 21, 2026, 04:55 PM (IST)

Free Fire Max में MOCO Store इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को गेम में Fist Bubbly Waves और Wavebreaker Kaze Bundle जैसे आइटम्स फ्री पाने का मौका मिल रहा है। इस इवेंट में प्लेयर्स के सामने कई सारे रिवॉर्ड्स की लिस्ट होती है, जिसमें ग्रैंड प्राइज व बोनस प्राइस आदि शामिल है। प्लेयर्स को दोनों सेक्शन से पसंदीदा रिवॉर्ड्स को चुनना होगा। इसके बाद एक लिस्ट आपके सामने आती है, जिसके बाद आप इन-गेम करेंसी Diamonds को खर्च करके रिवॉर्ड्स के लिए स्पिन कर सकते हैं। हर स्पिन में आपको अपने लक के हिसाब से एक रिवॉर्ड फ्री मिलेगा। यहां जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire Max में MOCO Store इवेंट लाइव हो गया है, जो कि 2 हफ्ते तक गेम में लाइव रहेगा। जैसे कि हमने बताया इस इवेंट में आपके सामने 2 रिवॉर्ड्स कैटेगरी होती है, जिसमें ग्रैंड प्राइज व बोनस प्राइज शामिल होता है। आपको दोनों में से अपना पसंदीदा रिवॉर्ड चुनकर कंफर्म करना होगा। इसके बाद आपके सामने रिवॉर्ड्स की एक लिस्ट आ जाएगी, जिसके लिए आप गेम में स्पिन कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Spin Prize

इस इवेंट में पहले स्पिन की कीमत 9 डायमंड्स है। वहीं, दूसरे स्पिन की कीमत 19 डायमंड्स है। तीसरा स्पिन 59 डायमंड्स में होगा। चौथा स्पिन 99 डायमंड्स में होगा। पांचवा स्पिन 199 डायमंड्स है। छठा स्पिन 599 डायमंड्स में होगा। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

रिवॉर्ड्स लिस्ट

1. Wavebreaker Kaze Bundle

2. Bat Surf Style

3. MAG 7 Hurricane Delivery Weapon Loot Crate

4. Universal Ring Voucher

5. Luck Roayle Voucher

6. Gold Royale Voucher

ध्यान रहे यह एक लक रॉयल इवेंट है, जिसमें हर स्पिन पर आपको इनमें से एक रिवॉर्ड फ्री मिलता है।

इवेंट कैसे करें एक्सेस?

सबसे पहले फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।

अब स्टोर सेक्शन पर जाएं।

यहां आपको हाइलाइट्स में Moco Store का ऑप्शन मिलेगा।

इस सेक्शन पर क्लिक करके आप इवेंट से जुड़ी डिटेल्स पा सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।