Free Fire MAX में ऐसे पाएं मेंबरशिप, फ्री मिलेंगे डायमंड और बहुत कुछ

फ्री फायर मैक्स में प्लेयर्स मेंबरशिप के जरिए कई बेनिफिट पा सकते हैं। प्लेयर्स के पास मेंबरशिप के लिए दो ऑप्शन होते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 04, 2024, 05:57 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में मेंबरशिप मिलती है।
  • प्लेयर्स मंथली और वीकली मेंबरशिप पा सकते हैं।
  • मेंबरशिप में प्लेयर्स को कई बेनिफिट मिलते हैं।

Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्स हमेशा डायमंड यानी इन-गेम करेंसी की तलाश में लगे रहते हैं। डायमंड को असली के पैसों से खरीदा जाता है। यही कारण है कि हर प्लेयर के पास पर्याप्त डायमंड नहीं होते हैं। हालांकि, प्लेयर्स मेंबरशिप लेकर सस्ते में डायमंड भी खरीद सकते हैं। साथ ही, एक से एक अच्छे रिवॉर्ड पा सकते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena मेंबरशिप ऑफर करता है। प्लेयर्स को पास सप्ताहिक और मासिक मेंबरशिप पाने का मौका होता है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू

Free Fire MAX Membership

फ्री फायर मैक्स खेलने वाले प्लेयर्स के पास मेंबरशिप का ऑप्शन मिलता है। इस मेंबरशिप का यूज करके प्लेयर्स डायमंड तो सस्ते में पा सकते हैं। साथ ही, इसमें अन्य रिवॉर्ड भी मिलते हैं। प्लेयर्स वीकली और मंथली मेंबरशिप ले सकते हैं। दोनों की कीमत अलग-अलग है। दोनों प्लान्स विभिन्न बेनिफिट्स के साथ आते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीकली मेंबरशिप सात दिन के लिए होती है। मंथली मेंबरशिप एक महीने के लिए वैलिड होती है। मेंबरशिप में मिलने वाले डेली रिवॉर्ड के लिए हर रोज क्लेम करना होता है। वीकली मेंबरशिप की कीमत 159 रुपये और मंथली मेंबरशिप की 799 रुपये है। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

वीकली मेंबरशिप बेनिफिट

  • मेंबरशिप लेते ही 200 डायमंड के लिए तुरंत क्लेम कर सकते हैं।
  • डेली चैक इन करने पर अधिकतम 245 डायमंड मिलते हैं।
  • 350 डायमंड तक के अन्य रिवॉर्ड मिलते हैं।
  • वीकली मेंबरशिप आइकन मिलता है।
  • स्टोर पर डिस्काउंट मिलेगा।
  • 7x क्लूब फ्रैग्मेंट

मंथली मंबरशिप

  • 1000 डायमंड तुरंत मिलते हैं।
  • 1500 तक के लिए डेली चैक इन में क्लेम कर पाएंगे।
  • 1500 डायमंड तक के रिवॉर्ड मिलेंगे।
  • स्टोर पर डिस्काउंट मिलेगा।
  • 30x क्लूब फ्रैग्मेंट
  • वेपन स्किन गिफ्ट बॉक्स

कैसे पाएं मेंबरशिप?

  • इसके लिए Free Fire MAX ओपन करें।
  • अब लॉबी स्क्रीन पर आ रहे Membership आइकन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आपको वीकली और मंथली मेंबरशिप का ऑप्शन मिलता है।
  • आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं। पेमेंट करने के बाद मेंबरशिप एक्टिवेट हो जाएगी।

इसके बाद अब आप मेंबरशिप के कई बेनिफिट्स का लाभ उठा पाएंगे। यह प्लेयर्स के लिए डायमंड और आइटम पाने का काफी अच्छा ऑप्शन है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।