Free Fire MAX Membership में बदलाव, अब कम पैसों में ले पाएंगे मेंबरशिप

Free Fire MAX के डेवलपर Garena ने गेम में कुछ बदलाव किए हैं। यह बदलाव मेंबरशिप को लेकर हैं। अब प्लेयर्स के पास कम पैसों में भी मेंबरशिप खरीदने का मौका है। हालांकि, कुछ बुरे बदलाव भी हुए हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 23, 2024, 10:29 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX के डेवलपर Garena ने गेम में कुछ बदलाव किए हैं। यह बदलाव मेंबरशिप को लेकर हैं। अब प्लेयर्स के पास कम पैसों में भी मेंबरशिप खरीदने का मौका है। हालांकि, कुछ बुरे बदलाव भी हुए हैं।

Free Fire MAX में प्लेयर्स को मेंबरशिप पाने का मौका मिलता है। मेंबरशिप के साथ गेमर्स लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में कई लाभ पा सकते हैं। प्लेयर्स के पास दो तरह की मेंबरशिप लेने का ऑप्शन होता है। वे साप्ताहिक और मासिक मेंबरशिप में से कोई एक ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं। साप्ताहिक मेंबरशिप एक हफ्ते के लिए वैलिड होती है। वहीं, मासिक मेंबरशिप एक महीने के लिए होगी। मेंबरशिप के तहत प्लेयर्स को हर रोज डायमंड पाने का मौका मिलता है। डायमंड सेक्शन में खरीदने की अपेक्षा यह डायमंड खरीदने का काफी सस्ता ऑप्शन है। हालांकि, हाल में फ्री फायर मैक्स के डेवलपर गरेना ने मेंबरशिप में बड़ा किया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX की मेंबरशिप में हुआ यह बदलाव

Free Fire MAX के न्यूज सेक्शन में डेवलपर ने हाल ही में एक बड़ी जानकारी शेयर की है। गरेना ने डायमंड मेंबरशिप में होने वाले तीन बदलावों के बारे में बताया है। इन बदलावों के बाद प्लेयर्स को पहले मेंबरशिप में मिलने वाले बदलाव अब नहीं मिलेंगे। हालांकि, कुछ अच्छे बदलाव भी हुए हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

  • Garena साप्ताहिक मेंबरशिप का एक छोटा वर्जन लेकर आया है, जो कि कम कीमत पर उपलब्ध है। पहले के मुकाबले कीमत को कम कर दिया गया है।
  • मेंबरशिप में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। गरेना ने SVIP मेंबरशिप को हटा दिया है। यह एक बड़ी मेंबरशिप थी। हालांकि, अब प्लेयर्स इसका लाभ गेम में नहीं उठा पाएंगे।
  • मेंबरशिप के तहत गेमर्स को डेली रिवॉर्ड में डायमंड के साथ कई आइटम्स मिलते थे। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा। उन्हें हर दिन मिलने वाले रिवॉर्ड में केवल डायमंड भी दिए जाएंगे। रिवॉर्ड के तौर पर मिलने वाले अन्य कॉस्मेटिक आइटम अब पूरी तरह से हटा दिए गए हैं।

अब मिल रहे ये तीन ऑप्शन

अगर आपके पास SVIP या अन्य तरह की मेंबरशिप थी तो परेशान न हों। 26 अप्रैल, 2024 तक प्लेयर्स को इसके ईनाम मिल जाएंगे। गेमर्स को इन-गेम मेल सेक्शन में जाकर आने वाले ईनाम के लिए क्लेम करते रहना होगा। SVIP मेंबरशिप हटने के बाद अब गेमर्स के पास मेंबरशिप के केवल तीन ऑप्शन है। इसमें वीकली लाइट मेंबरशिप, वीकली और मंथली मेंबरशिप शामिल है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।