Free Fire MAX के रैंक मोड में यूज न करें ये कैरेक्टर, हो सकता है भारी नुकसान

Free Fire MAX Hacks: फ्री फायर मैक्स में प्लेयर्स को रैंक मोड में कई कैरेक्टर्स का यूज करने से बचना चाहिए। गेमर्स इससे अपना गेम हार सकते हैं।

Published By: Mona Dixit
Published: Jul 31, 2024, 06:32 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में जीतना आसान नहीं है।
  • प्लेयर्स को इसके लिए सही कैरेक्टर का यूज करना चाहिए।

Free Fire MAX के रैंक मोड में जीत हासिल करना आसान नहीं है। प्लेयर्स को जीतने के लिए कई बातों पर ध्यान रखना होगा। गेमर्स कई बार ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो रैंक मोड में उनकी हार का कारण बन जाते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम जीतने में कैरेक्टर्स अहम रोल निभाते हैं। प्लेयर्स को प्लेयर्स सिलेक्ट करते समय कई बातों का ध्यान रखना होगा। आज हम कुछ ऐसे कैरेक्टर की बात करने वाले हैं, जिन्हें गेम के रैंक मोड में यूज करना आपकी बड़ी गलती हो सकती है। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire MAX के रैंक मोड में इन कैरेक्टर का न करें यूज

Maxim

फ्री फायर मैक्स के Maxim कैरेक्टर की पावर रैंक मोड में प्लेयर्स के लिए सही नहीं है। इस कैरेक्टर का यूज करके आप अपनी मेडकिट्स और हेल्थ आइटम्स को अप्लाई करते हुए स्पीड को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, रैंक मोड में इसकी पावर उतनी प्रभावशाली नहीं है। गेम में और भी कई कैरेक्टर हैं, जो हेल्थ के मामले में इससे ज्यादा अच्छे और उपयोगी हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Rafael

यह Free Fire MAX का जबरदस्त कैरेक्टर है, लेकिन रैंक मोड में इसे यूज करना प्लेयर की बड़ी गलती हो सकता है। इसका यूज करने पर आपका गन शॉट 8 सेंकेड्स के लिए हट जाता है। कैरेक्टर का कूलडाउन टाइम 90 सेकेंड्स है। यह कैरेक्टर रैंक मोड में उतना बेहतर और अच्छा ऑप्शन नहीं है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Wukong

इस लिस्ट में तीसरा नाम Wukong का है। इसके पास Camouflage नाम की पावर है। इस कैरेक्टर का यूज करके आप अपने आपको घास में बदल सकते हैं। इससे आप बुश की तरह दिखने लगते हैं। इस कारण दुश्मन आपको ढूंढ नहीं पाते हैं। हालांकि, रैंक मोड में यह कैरेक्टर उतना फायदेमंद नहीं रहता है। इसका कूलडाउन टाइम भी बहुत ज्यादा है। इस कारण प्लेयर्स को यहां बताए गए कैरेक्टर्स का यूज रैंक मोड में करने से बचना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।