Free Fire MAX Hacks: नए प्लेयर्स अपनाएं ये टिप्स, तेजी से बढ़ेगा K/D रेशियो

Free Fire MAX में नए प्लेयर्स के लिए k/d रेशियो बढ़ाना आसान बात नहीं है। गेमर्स को कई बातों का ध्यान रखना होगा। अच्छी स्ट्रेटजी के साथ ही गेमर्स को फायदा हो सकता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 16, 2024, 12:37 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में k/d रेशियो के लिए सही स्ट्रेटजी होनी चाहिए।
  • गेमर्स को इसके लिए अपनी स्किल्स में सुधार करना होगा।
  • प्लेयर्स को ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करनी चाहिए।

Free Fire MAX के नए प्लेयर्स को गेम में आगे बढ़ने और जीत हासिल करने के लिए कई बातों का ध्यान रखना होता है। गेमर्स को अच्छी स्ट्रेटजी के साथ-साथ गेमप्ले को भी अच्छे से समझना होगा। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में K/D रेशियो को काफी जरूरी माना जाता है। इससे आपके लेवल के साथ-साथ आपरे मोमेंटम लेवल भी पता चलता है। नए प्लेयर्स के लिए K/D रेशियो बढ़ाना आसान बात नहीं है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

कई बार प्रो प्लेयर्स भी इसमें चूक जाते हैं। हालांकि, परेशान न हों। आज हम यहां नए प्लेयर्स के लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जो उनके K/D रेशियो को तेजी और आसानी से बढ़ाएंगे। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Free Fire MAX में ऐसे बढ़ाएं K/D रेशियो

क्रॉसहेयर की प्लेसमेंट पर दें ध्यान

अगर आप नए खिलाड़ी हैं और Free Fire MAX में जल्द अपना K/D रेशियो बढ़ाना चाहते हैं को आपको क्रॉसहेयर की प्लेसमेंट से काफी फायदा होगा। सही जगह पर निशाना लगाने से आपको ज्यादा किल्स मिलेंगे। साथ ही, आप गेम में लंबे समय तक सर्वाइव कर पाएंगे। इस कारण आपको निशाने में सुधार के साथ-साथ क्रॉसहेयर की प्लेसमेंट पर ध्यान देना होगा। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

खुले में रश करने से हमेशा बचें

नए प्लेयर्स को अगर तेजी से अपना k/D रेशियो बढ़ाना है तो उन्हें खुले में रश करने से बचना होगा। अग्रेसिव गेमप्ले अच्छा है। हालांकि, नए प्लेयर्स के लिए यह खरतनाक साबित हो सकता है। अग्रेसिव होने पर आप बिना देखें खुली जगह में भी रश कर देते हैं। आप यह भी ध्यान नहीं देते हैं कि आपने कवर भी नहीं लिया है। इससे आप आसानी से दुश्मनों का निशाना बन सकते हैं। खुले में बिना कवर के रश करने पर आपको कवर के पीछे छिपे दुश्मनों का सामना करना होगा। नए प्लेयर्स के लिए ऐसा करना आसान बात नहीं है। इस कारण इससे बचें।

स्किल्स में इस तरह का सुधार है जरूरी

कोई भी गेम जीतने के लिए प्लेयर्स को अपनी स्किल्स में सुधार करना होगा। K/D रेशियो बढ़ाने के लिए फ्री फायर मैक्स के नए प्लेयर्स को अपने गेमप्ले के साथ-साथ स्किल्स में भी काफी सुधार करना होगा। इसके लिए ने ट्रेनिंग मोड में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। आप जितनी ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे, आपको उतना ही ज्यादा स्किल्स बढ़ाने में मदद मिलेंगी। इतना ही नहीं, ट्रेनिंग मोड के अलावा प्लेयर्स अनरैंक मैच भी खेल सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।