Free Fire MAX Hacks: बिना डायमंड खरीदें ये Pets, गजब मिल रहा मौका

Free Fire MAX Hacks: प्लेयर्स को गेम में अच्छी पावर वाले कई Pets मिलते हैं। इन Pets को डायमंड के अलावा गोल्ड कोइन्स से भी खरीदा जा सकता है। आज हम यहां बिना डायमंड के मिलने वाले पेट्स के बारे में बता रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 29, 2025, 01:05 PM (IST)

Free Fire MAX Hacks: लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में प्लेयर्स को कई कॉस्मेटिक आइटम्स मिलते हैं, जिनमें से एक Pet भी है। Pets को काफी पसंद किया जाता है। ये गेम को मजेदार बनाते हैं। इन Pets की एबिलिटी से आपको गेम जीतने में मदद मिलती है। प्लेयर्स इन Pets को इन-गेम स्टोर से डायमंड यानी Diamonds से खरीदा जाता है। हालांकि, इन Pets को बिना डायमंड यानी Gold Coins के भी खरीदा जा सकता है। आज हम कुछ ऐसे बेस्ट Pets बता रहे हैं, जिन्हें गोल्ड कोइन्स से खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

Free Fire MAX Hacks: Buy Pets without Diamonds

Agent Hop

Agent Hop पेट फ्री फायर मैक्स में प्लेयर्स के बीच काफी लोकप्रिय होते हैं। इस पेट के पास Bouncing Bonus नाम की पावर होती है। इसका यूज करने पर जब प्लेयर्स सेफ जोन में जाएंगे, तो उन्हें 50 EP दिए जाएंगे। इससे प्लेयर्स को सर्वाइव करने में काफी मदद मिलती है। इस गेम में 10,000 Gold Coins के साथ खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू

Yeti

इस पेट के पास एक अनोखी Frost Fortress नाम की पावर होती है। इसका यूज करके प्लेयर्स अपने ऊपर हुए दुश्मन के डैमेज को 30 प्रतिशत कम कर सकते हैं। इससे प्लेयर्स को अच्छा परफॉर्मेंस करने में मदद मिलेगी। प्लेयर्स को भी 10,000 Free Fire Gold Coins में खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम

Dr. Beanie

Dr. Beanie पेट काफी अच्छा और उपयोगी होता है। यह पेट Dashy Duckwalk नाम की पावर रखता है। पेट दो एक्शन देता है। इसका यूज करने पर क्राउच करने के दौरान प्लेयर की स्पीड को 60 गुना तक बढ़ा देती है। इससे दुश्मन को मारना आसान हो जाता है। इसके लिए 2 स्किन भी मिलती हैं। इस पेट को 10,000 गोल्ड कोइन में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा, Free Fire MAX में गोल्ड कोइन्स की मदद से Rockie, Falco, Mr. Waggor, Robo आदि Pets को भी खरीद सकते हैं। ये सभी पेट काफी पावरफुल होते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।