Free Fire MAX Hacks: नए प्लेयर्स के लिए पैसिव स्किल वाले बेस्ट कैरेक्टर, दिलाएंगी जीत

Free Fire MAX के नए प्लेयर्स को अपने गेमप्ले के अनुसार कैरेक्टर सिलेक्ट करने चाहिए। यहां हम बेस्ट पैसिव एबिलिटी वाले वे कैरेक्टर बताने जा रहे हैं, जो नए प्लेयर्स के काफी आ सकते हैं।

Published By: Mona Dixit
Published: Jul 12, 2024, 03:27 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में जीतना आसान नहीं है।
  • प्लेयर्स को कई कैरेक्टर मिलते हैं।
  • हर कैरेक्टर के पास अलग स्किल होती है।

Free Fire MAX में कई कैरेक्टर मिलते हैं। इन कैरेक्टर के पास अलग-अलग तरह की स्किल होती है। फ्री फायर मैक्स में पैसिव स्किल वाले भी कई कैरेक्टर मिलते हैं। इन स्किल की मदद से प्लेयर्स को जीतने में आसानी होती है। कई बार गेमर्स के बीच यह कन्फ्यूजन होता है कि वे पैसिव स्किल वाले कौन से कैरेक्टर लें, जो उनके काफी काम आ सकें। आज इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हम यहां पैसिव स्किल वाले बेस्ट कैरेक्टर बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire MAX के पैसिल एबिलिटी वाले बेस्ट कैरेक्टर

Nairi

Free Fire MAX में Nairi कैरेक्टर को काफी पसंद किया जाता है। इसकी स्किल का नाम Ice Iron है। इसकी मदद से प्लेयर्स को जीतने में मदद मिलती है। इससे आपको 20 प्रतिशत तक ताकत मिलती है। साथ ही, दूसरों की ग्लू वॉल्स पर असॉल्ट राइफल से डैमेज 20 प्रतिशत बढ़ जाता है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Shirou

यह भी गेम का धमाकेदार कैरेक्टर है। इसके पास Damage Delivered स्किल है। अगर कोई भी दुश्मन 80 मीटर के अंदर आपके ऊपर हमला करता है तो आपको 6 सेकेंड के लिए उसका स्पॉट दिख जाएगा। यह दु्श्मनों का खात्मा करने में ज्यादा मदद करता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Jota

बेस्ट पैसिव स्किल वाले कैरेक्टर्स की लिस्ट में Jota का नाम भी आता है। इसका यूज करने पर हर किल पर प्लेयर्स 10 प्रतिशत तक HP पा सकेंगे। इस कैरेक्टर की खासियत यह है कि इसके गोल्ड कॉइन्स और डायमंड दोनों से खरीदा जा सकता है।

फ्री फायर मैक्स में अगर आपका गेमप्ले ऐसा है कि आपको पैसिव कैरेक्टर की जरूरत है तो आपको एक बार यहां बताए गए तीनों कैरेक्टर का यूज जरूर करना चाहिए। इससे आपको काफी मदद मिलेगी। साथ ही, आपकी रैंक भी आसानी से बढ़ेगी और आपको दुश्मनों से बचने में भी मदद मिलेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।