Free Fire MAX Hacks: Bermuda मैप के इन स्पॉट पर कभी न करें लैंड, होगी सबसे बड़ी गलती

Free Fire MAX के Bermuda मैप पर लैंड करना सभी प्लेयर्स को अच्छा लगता है। यहां पर अच्छी लूट मिलती हैं। हालांकि, गेमर्स को कुछ लोकेशन से बचकर रहना चाहिए।

Published By: Mona Dixit
Published: Jul 17, 2024, 11:20 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX के Bermuda मैप पर अच्छी लूट होती है।
  • इस मैप पर कई प्लेयर्स लैंड करते हैं।
  • प्लेयर्स के लिए कुछ लोकेशन पर लैंड करना खतरा भी हो सकता है।

Free Fire MAX में प्लेयर्स को लैंड करने के लिए कई मैप्स का ऑप्शन मिलता है। गेमर्स इन मैप पर लैंड करके अच्छी लूट पा सकते हैं। हालांकि, मैप्स पर कई ऐसी जगह भी होती हैं, जहां लैंड करना प्लेयर्स की सबसे बड़ी गलती हो सकता है। इस मुख्य कारण उस लैंडिंग स्पॉट पर अधिक दुश्मनों का होना है। जी हां, प्रत्येक मैप पर कुछ लैंडिंग स्पॉट ऐसी भी होते हैं, जो प्लेयर्स के लिए खतरा बन सकते हैं। इस कारण प्लेयर्स को लैंड करने से पहले काफी सोचना चाहिए। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में Bermuda मैप को काफी पसंद किया जाता है। इस पर धमाकेदार लूट मिलती है। हालांकि, इस मैप की भी कई लोकेशन पर प्लेयर्स को लैंड करने से बचना चाहिए। आज यहां हम उन स्पॉट के बारे में ही बताने वाले हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire MAX Bermuda मैप की इन लोकेशन पर न करें लैंड

Clock Tower

Free Fire MAX आमतौर पर क्लॉक टावर को लैंड करने के लिए काफी अच्छा ऑप्शन माना जाता है। यह लैंडिंग स्पॉट एग्रेसिव प्लेयर्स के लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। इस जगह प्लेयर्स को लूट तो काफी अच्छी मिलती है, लेकिन रैंक बढ़ाना मुश्किल हो जाता है। प्लेयर्स को अगर गेम में अंत तक सर्वाइव करना है तो यहां लैंड करने से बचना होगा ताकि वे लंबे समय तक गेम में बने रहें। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Bimasakti Strip

Bermuda के Bimasakti Strip लोकेशन को काफी खतरनाक माना जाता है। यह मैप के सेंटर पर है। इस कारण यहां पर ज्यादातर प्लेयर्स लैंड करते हैं। यहां पर प्लेयर्स को अच्छी लूट तो मिलती हैं, लेकिन खतरा भी उतना ही होता है। प्रो प्लेयर्स के लिए इस स्पॉट पर लैंड करके गेम के अंत तक पहुंचना आसान नहीं है। इस कारण यहां लैंड करना प्लेयर्स की बड़ी गलती हो सकती है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Factory

फ्री फायर मैक्स खेलने वाले प्लेयर्स Bermuda मैप के इस लैंडिंग स्पॉट को भी काफी पसंद करते हैं। हालांकि, क्लॉट टावर की तरह ही रैंक बढ़ाने के इच्छुक प्लेयर्स के लिए यह स्पॉट अच्छा नहीं है। यहां पर प्लेयर्स के लिए काफी जोखिम होता है। प्लेयर्स को इस स्पॉट से भी बचकर रहना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।