Free Fire MAX में लगाना है सटीक हेडशॉट? अपनाएं ये टिप्स

Free Fire MAX Hack: फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स को हेडशॉट लगाने के लिए कई बातों का ध्यान रखना होता है। सटीक हेडशॉट लगाने के लिए गेमर्स कई तरीके अपना सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 19, 2024, 12:45 PM (IST)

Free Fire MAX में हर प्लेयर के लिए हेडशॉट लगाना आसान बात नहीं है। सटीक हेडशॉट लगाने के लिए गेमर्स को कई बातों का ध्यान रखना होता है। गेमर्स को सटीक हेडशॉट लगाने के लिए सही सेंसिटिविटी सेटिंग का यूज करना चाहिए। हालांकि, इसके बाद भी कई गेमर्स ऐसा नहीं कर पाते हैं। हेडशॉट लगाने के लिए गेमर्स को अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग के साथ-साथ कई टिप्स का यूज भी करना होगा। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX हेडशॉट टिप्स

सेंसिटिविटी सेटिंग के साथ HUD कंट्रोल में सुधार

हेडशॉट सटीक लगाने के लिए प्लेयर्स को सेंसिटिविटी सेटिंग को सुधारना चाहिए। हालांकि, केवल इससे काम नहीं बनेगा। साथ ही, प्लेयर्स को HUD कंट्रोल इस तरह से सेट करने होंगे कि एक या दो बार में ही काम हो जाए। प्लेयर्स को जनरल: 90 से लेकर 100, रेड डॉट: 90, 2X स्कोप: 85, 4X स्कोप: 70 to 80, स्नाइपर स्कोप: 58 to 60 और फ्री लुक: 67 रखना चाहिए। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

वेपन के साथ सही अटैचमेंच का करें यूज

Garena Free Fire MAX में अगर प्लेयर्स को सटीक हेडशॉट लगाना है तो उन्हें अच्छे वेपन के साथ सही अटैचमेंट का यूज करना चाहिए। सटीक हेडशॉट लगाने में गन अहम रोल निभाती है। क्लोज रेंज फाइट में हेडशॉट के लिए शॉटगन का यूज करें। लॉन्ग रेंज फाइट के लिए स्नाइपर्स से हेडशॉट लगाने की कोशिश करें। इसके साथ-साथ अटैचमेंट का यूज भी करें। इससे गन की मूवमेंट पर असर पड़ता है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

क्रॉसहेयर का सही प्लेसमेंट है जरूरी

सटीक हेडशॉट लगाने में क्रॉसहेयर भी जरूरी रोल निभाता है। स्क्रीन के बीच में निशाना लगाने के लिए साइन होता है। प्लेयर्स को हमेशा उस पर फोकस रखना चाहिए। गेमर्स को वह सिर के पास रखना चाहिए। इससे हेडशॉट लगाने पर निशाना सिर पर लगने की अधिक संभावना होती है।

फ्री फायर मैक्स के प्लेयर्स इस तरह एक से एक हेडशॉट लगा सकते हैं। सटीक हेडशॉट गेम में उनकी रैंक भी जल्द पुश करेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।