Free Fire MAX में इस समय मिल रही ढेरों Gun Skin, इस तरह पाएं

Free Fire MAX में विभिन्न Gun Skin पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स कई इवेंट के जरिए गन स्किन पा सकते हैं। हालांकि, इसेक लिए उन्हें स्पिन करना होगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 19, 2024, 12:04 PM (IST)

Free Fire MAX में इस समय कई इवेंट चव रहे हैं। ये इवेंट प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर एक से एक अच्छे आइटम पाने का मौका दे रहे हैं। गेमर्स को इवेंट्स के जरिए ढेरों गन स्किन भी हासिल कर सकते हैं। एक या दो नहीं बल्कि विभिन्न इवेंट में तरह-तरह की दन स्किन दी जा रही हैं। गन स्किन का काम आपके पास मौजूद गन की पावर को बढ़ाना होता है। इससे प्लेयर्स को जीतने में काफी मदद मिलती है। आइये, इन गन स्किन को पाने का तरीका जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX Gun Skin

फ्री फायर मैक्स में अभी कई लक रॉयल लाइव हैं। इन लक रॉयल के जरिए गेमर्स को स्पिन करने पर रिवॉर्ड के तौर पर गन स्किन मिल रही है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Weapon Royale

गेम में यह इवेंट अगले 14 दिनों तक चलेगा। इस इवेंट में गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर AN94 Dart Electric गन स्किन पाने का मौका मिल रहा है। इसमें प्लेयर्स को स्पिन करने के लिए डायमंड की जरूरत नहीं है। गेमर्स गोल्ड कोइन खर्च करके स्पिन कर सकते हैं। एक स्पिन की कीमत 1000 गोल्ड कोइन और 10+1 स्पिन की कीमत 10000 गोल्ड कोइन है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Evo Walt

फ्री फायर मैक्स में इस समय Evo Vault लक रॉयल चल रहा है। इसमें प्लेयर्स को कई इवो गन स्किन पाने का मौका मिल रहा है। प्लेयर्स AK47 Blue Flame Draco, AN94- Evil Howler, M4A1- Interface Draco, MP5 - Platinum Divinity जैसी गन स्किन हासिल कर सकते हैं। इसके लिए UC की जरूरत होगी। एक स्पिन की कीमत 20 की जगह 10 डायमंड, 10 + 1 स्पिन कीकीमत 200 की जगह 100 डायमंड है।

Woodpecker X Groza Ring event

Free Fire MAX में Woodpecker X Groza Ring इवेंट भी चल रहा है। यह इवेंट अगले 16 दिनों के लिए गेम में लाइव है। इसमें प्लेयर्स रिवॉर्ड के तौर पर Groza- Flames Enchanted, Woodpecker- Deity Menace, Woodpecker - Deity Warcy, Groza- Thunder Electrified जैसी गम स्किन पाने का मौका मिल रहा है।

इस इवेंट में स्पिन करने के लिए को टोकन की जरूरत है। एक स्पिन की कीमत एक टोकन और 10 + 1 स्पिन की कीमत 3 टोकन और 140 डायमंड है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।