Free Fire MAX की गजब टिप्स, आपके गेमप्ले को बना देंगी धमाकेदार

Free Fire MAX में अपने गेमप्ले को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए प्लेयर्स को कई बातों का खास ध्यान रखना होगा। वे यहां बताई गईं कुछ टिप्स की मदद से अपने गेमप्ले को सुधार सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 18, 2024, 12:02 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में अपने गेमप्ले को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए प्लेयर्स को कई बातों का खास ध्यान रखना होगा। वे यहां बताई गईं कुछ टिप्स की मदद से अपने गेमप्ले को सुधार सकते हैं।

Free Fire MAX में जीतने के लिए प्लेयर का गेमप्ले बबुत अच्छा होना चाहिए। अच्छे गेमप्ले के साथ ही वे लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में अपनी रैंक को बढ़ा पाएंगे। कई बार प्रो प्लेयर भी कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो उनके गेमप्ले को खराब देते हैं। खराब गेमप्ले होने पर आप अच्छे वेपन का यूज करके भी गेम में जीत हासिल नहीं कर पाते हैं। इस कारण गेमर्स को हमेशा अपने गेमप्ले को बेहतर बनाने की ओर काम करना चाहिए। फ्री फायर मैक्स में गेमप्ले को शानदार बनाने के लिए कुछ टिप्स यहां दी गई हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX में गेम प्ले को ऐसे बनाएं शानदार

फायरिंग के बाद मूव करना है जरूरी

फ्री फायर मैक्स खेलने वाले कई प्लेयर्स ज्यादातर यह गलती है कि वे फायरिंग के बाद उसी स्पॉट पर खड़े रहते हैं। यह उनके लिए बड़ी समस्या बन सकता है। फायरिंग करने से सामने वाले दुश्मन को आपकी जगह और पोजिशन का पता चल जाता है। इस कारण गेमर्स को फायरिंग करने के तुरंत बाद अपनी जगह बदल लेनी चाहिए। इससे आपका विरोधी आप पर अटैक नहीं कर पाएगा। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

ज्यादा कैंपिंग करना है खतरनाक

प्लेयर्स को घरों में ज्यादा कैंपिंग नहीं करनी चाहिए। यह स्ट्रेटजी प्लेयर को सुरक्षित रख सकती है। हालांकि, इससे उनकी स्किल में सुधार नहीं होता है। कैंपिंग ज्यादा करने की अपेक्षा प्लेयर को यह सीखना चाहिए कि वे दुश्मन पर किस तरह अग्रेसिव होकर अटैक कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

जल्दी और स्मार्ट तरीके से लैंड करें

जल्द और स्मार्ट तरीके से लैंड करके आप अच्छी लूट पा सकते हैं। अपने दुश्मन से पहले लैंड करके आप अच्छे वेपन और छिपने की जगह ढूंढ पाएंगे। लैंडिंग स्पीड को सुधारने के लिए Falco pet की एबिलिटी का यूज करें, जो ग्लाइडिंग और डाइविंग स्पीड को बढ़ाती है।

ऐसी जगह लगाएं जाल

प्लेयर्स को आम जगहों की जगह ऐसे स्थानों पर जाल लगाना चाहिए, जहां उनके दुश्मन उम्मीद भी न कर पाएं। एंट्री लेने वाले सामान्य जगहों के बजाय, अपने दुश्मनों को चकमा देने के लिए बारूदी सुरंगों को गोंद की दीवारों से ढकने का प्रयास करें। उन्हें Free Fire MAX कॉइन्स, लूट बॉक्स या प्रवेश द्वारों के ऊपर छिपाएं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।