Free Fire MAX का नया इवेंट लाइव, 5000 Gold Coins पाने का सुनहरा मौका
Free Fire MAX Graveyard Hunter Event गेम में लाइव हुआ है। इस इवेंट के जरिए गेमर्स को हजारों गोल्ड कोइन्स के साथ-साथ लूट क्रेट पाने का मौका मिल रहा है। हालांकि, इन्हें पाने के लिए गेमर्स को मामूली से टास्क करने होंगे।
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 09, 2024, 09:58 AM (IST)
Free Fire MAX में डायमंड गेम की प्रीमियम इन-गेम करेंसी है। हालांकि, इसके अलावा गेम में गोल्ड कोइन्स भी मिलते हैं। इनके जरिए भी प्लेयर्स लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के कई कॉस्मेटिक आइटम खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, कई लक रॉयल में इनका यूज करके स्पिन भी कर सकते हैं। गेमर्स के लिए गरेना एक ऐसा इवेंट लाया है, जिसमें उन्हें 5000 गोल्ड कोइन्स मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, इवेंट के जरिए गेमर्स लूट क्रेट भी पा सकते हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं।
Free Fire MAX Graveyard Hunter Event
Free Fire MAX में Graveyard Hunter इवेंट कल यानी 8 नवंबर, 2024 को लाइव हो गया है। यह 14 नवंबर, 2024 तक चलेगा। इस इवेंट के जरिए गेमर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। इसके लिए उन्हें डायमंड खर्च करने की जरूरत नहीं है। वे कुछ मामूली मिशन या टास्क करना करके इनके लिए क्लेम कर सकते हैं। इस इवेंट को गेम के एक्टिविटीज सेक्शन के तहत ला गया है।
रिवॉर्ड और टास्क लिस्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्लेयर्स Battle Royale मोड में Graveyard पर दुश्मन को गेम से बाहर करने पर रिवॉर्ड दिया जाएगा।
- एक दुश्मन का खात्मा करने पर 1 Random Loadout Loot crate मिलेगा। इस क्रेट को ओपन करके गेमर्स कई चीजें पा सकते हैं।
- 5 दुश्मनों को गेम से बाहर करके गेमर्स 5 Random Loadout Loot crate पा सकते हैं।
- 10 दुश्मनों को एलिमिनेट करने पर गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर 5000 गोल्ड कोइन मिलेंगे।
इवेंट तक पहुंचने का तरीका
- इस इवेंट तक पहुंचने के लिए सबसे पहले गेमर्स को अपने डिवाइस में फ्री फायर मैक्स ओपन करना होगा।
- अब वे लॉग इन करके गेम की लॉबी में पहुंच जाएंगे।
- यहां पर लेफ्ट साइड में कई ऑप्शन होंगे। उनमें से सबसे नीचे दिए गए Events पर क्लिक करें।
- अब Activities सेक्शन के तहत आपको कई इवेंट दिखाई देंगे।
- इनमें से आपको Graveyard Hunter पर क्लिक करना है।
- अब इवेंट पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां से रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।