Free Fire MAX में फ्री पाएं Weapon Loot Crate और 1000 Gold Coin, जानें कैसे
Free Fire MAX में एक ऐसा इवेंट आया है, जो प्लेयर्स को गोल्ड कोइन्स के साथ-साथ वेपन लूट क्रेट रिवॉर्ड के तौर पर फ्री दे रहा है। इसके लिए उन्हें कुछ टास्क पूरे करने होंगे।
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 09, 2024, 09:51 AM (IST)
Free Fire MAX में OB46 Update के साथ नई Nova Gloo Wall भी आई है। इससे संबंधित गेम में एक नया इवेंट Explore the impact of gloo nova गेम में आया है। यह इवेंट आपको एक्सटिविटीज सेक्शन में मिलेगा। इसमें प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर फ्री गोल्ड कॉइन्स और वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम पाने का मौका मिल रहा है। हालांकि, इन्हें पाने के लिए गेमर्स को कुछ टास्क और मिशन करने होंगे। प्लेयर्स पूरी डिटेल के लिए नीचे आर्टिकल पढ़ें।
Free Fire MAX में फ्री मिल रहा Gold
Free Fire MAX में Explore Gold Nova in BR इवेंट चल रहा है। यह इवेंट 15 सितंबर, 2024 तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को कुल 5 टास्क करके रिवॉर्ड पाने होंगे। हर टास्क पर एक अलग रिवॉर्ड मिलेगा।
किस टास्क पर मिलेगा कौन सा रिवॉर्ड?
- 3 BR मैच खेलने पर गेमर्स को 500 गोल्ड कोइन्स मिलेंगे।
- Scyth के साथ 1000 डैमेज डील करके गेमर्स 1000 गोल्ड कोइन्स पा सकते हैं।
- Factory Area (BR) में 7 दुश्मनों को मारने पर Parachute- Gloo Sploosh रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा।
- Factory Area (BR) में 3 दुश्मनों को मारने पर Deadly Bat Weapon Loot Crate दिया जाएगा।
- Factory Area (BR) में 5 दुश्मनों को मारने पर भी Deadly Bat Weapon Loot Crate दिया जा रहा है।
इवेंट तक पहुंचने का तरीका
- गेमर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में फ्री फायर मैक्स ओपन करना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर लेफ्ट साइड में दिए गए Events सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने Game Updates का ऑप्शन खुलकर आ जाएगा।
- यहां आपको Activites सेक्शन में जाना है। अब सबसे ऊपर इस इवेंट का ऑप्शन होगा।
- इवेंट पेज पर राइट साइड में आपको सभी रिवॉर्ड और टास्क दिखेंगे।
- टास्क पूरा करने के बाद रिवॉर्ड के सामने बने Claim बटन पर क्लिक करके रिवॉर्ड पा लें।
इस तरह प्लेयर्स बिना डायमंड खर्च किए गोल्ड के साथ-साथ और भी कई आइटम पा सकते हैं, जो गेम जीतने में उनकी मदद करेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।