Free Fire MAX प्लेयर्स के लिए खुशखबरी! गोल्ड कोइन्स के साथ फ्री पाएं वाउचर्स

Free Fire MAX में प्लेयर्स को फ्री गोल्ड कोइन्स और वाउचर्स पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स कुछ आसान टास्क पूरा करके आइटम पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 24, 2024, 02:47 PM (IST)

Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्स को फ्री में वाउचर्स पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स इस समय वाउटर्स के साथ-साथ फ्री में गोल्ड कोइन्स पा सकते हैं। इसके लिए उन्हें डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने की जरूरत नहीं है। प्लेयर्स कुछ आसान से टास्क पूरा करके इन्हें पा सकते हैं। आइये, पूरी डिटेल नीचे जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX Earn Vouchers

फ्री फायर मैक्स में एक्टिविटीज सेक्शन के तहत एक नया Earn Vouchers इवेंट लाया गया है। यह गेमर्स को फ्री में गोल्ड कोइन्स जैसे कई आइटम दे रहा है। इस इवेंट की शुरुआत 24 सितंबर, 2024 को हो चुका है। यह 30 सितंबर, 2024 तक चलेगा। प्लेयर्स के पास सभी आइटम पाने के लिए पर्याप्त समय है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

टास्क और रिवॉर्ड

  • अपने दोस्तों के साथ 3 मैच खेलने पर गेमर्स को 500 गोल्ड कोइन्स मिलेंगे।
  • दोस्तों के साथ 6 मैच खेलन वाले प्लेयर को 2 गोल्ड रॉयल वाउचर्स दिए जाएंगे।
  • 12 मैच खेलकर गेमर्स 2 गोल्ड रॉयल वाउचर्स पा सकते हैं।
  • 16 दुश्मनों को गेम से बाहर करने पर 500 गोल्ड कोइन्स मिलेंगे।
  • 90 दुश्मनों को गेम से बाहर का रास्ता दिखाने पर 2 लक रॉल वाउचर्स दिए जाएंगे।
  • 130 दुश्मन मारकर गेमर्स 2 लक रॉयल वाउचर्स पा सकते हैं।

इवेंट तक पहुंचने का तरीका

  • प्लेयर्स को इस इवेंट तर जाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • उसके बाद आपको लेफ्ट साइड में इवेंट का सेक्शन मिलेगा।
  • फिर प्लेयर्स को Activities में जाना होगा।
  • इसके बाद गेमर्स को Earn Vouchers पर क्लिक करना होगा। फिर आप इवेंट पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां लेफ्ट साइड में सभी रिवॉर्ड की लिस्ट आ जाएगी। इसमें आ रहे रिवॉर्ड के सामने दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक करके आप आइटम पा सकते हैं।

ये सभी आइटम प्लेयर्स के लिए अच्छे हैं। वे गेम खेलकर आसानी जीत पाएंगे। साथ ही, गोल्ड कोइन्स की मदद से गेमर्स को कई इन-गेम आइटम हासिल करने का मौका भी मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।