Free Fire MAX प्लेयर्स के लिए खुशखबरी! फ्री पाएं Jeep- Gloo Vroom और Gold Coins

Free Fire MAX में फ्री Gold Coins और Jeep Gloo Vroom जैसे कई रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। इसके लिए गेमर्स को डायमंड खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 13, 2024, 10:44 AM (IST)

Free Fire MAX में एक नया इवेंट आया है। इसमें गेमर्स को Jeep-Gloo Vroom, गोल्ड कोइन्स, गोल्ड रॉयल वाउचर्स और Gloo Nova वॉयस पैक में Knock-Knock मिल रहा है। इसकी खास बात यह है कि फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स को इसके लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने की जरूरत नहीं है। गेमर्स मैच खेलकर इन्हें हासिल कर सकते हैं। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX Play CS Rank

फ्री फायर मैक्स में Play CA Rank नाम का एक इवेंट आया है। इसकी शुरुआत आज यानी 13 सितंबर से हो गई है। यह 22 सितंबर तक चलेगा। इसमें गेमर्स CS Ranked मैच खेलकर कई आइटम हासिल कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

कौन से टास्क पर मिलेगा क्या रिवॉर्ड?

  • CS मोड में 2 बार Gloo Air Drop पाने पर प्लेयर्स को Knock Knock Gloo Nova Voice Pack मिल रहा है।
  • 3 CS-Ranked मैच खेलकर गेमर्स 500 गोल्ड कोइन्स पा सकते हैं।
  • 6 CS-Ranked मैच खेलकर प्लेयर्स 2 गोल्ड रॉयल वाउचर्स पा सकते हैं।
  • 9 CS-Ranked मैच खेलने पर गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर Jeep- Gloo Vroom मिलेगी।

रिवॉर्ड के लिए क्लेम करने का तरीका

  • प्लेयर्स को ऊपर बताए गए रिवॉर्ड के लिए क्लेम करने के लिए इवेंट्स सेक्शन में जाना होगा।
  • इसके लिए आपको अपने डिवाइस पर फ्री फायर मैक्स ओपन करके लेफ्ट साइड में दिए गए Events ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप Activities में जाएं।
  • यहां आपको Play CS Rank पर क्लिक करना है।
  • अब इवेंट पेज पर आपको राइट साइड में सभी रिवॉर्ड दिख जाएंगे।

ध्यान रखें कि यह इवेंट कुछ ही समय के लिए लाइव है। इस कारण प्लेयर्स को जल्द टास्क पूरा करके रिवॉर्ड के लिए क्लेम करना होगा। इवेंट खत्म हो जाने के बाद वे रिवॉर्ड के लिए क्लेम नहीं कर पाएंगे। इस कारण टास्क पूरा हो जाने के तुरंत बाद उस रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर लें। प्लेयर्स के पास यह फ्री रिवॉर्ड पाने का अच्छा मौका है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

इसके अलावा भी एक्टिविटीज सेक्शन में एक नया इवेंट आज से शुरू हुआ है, जो प्लेयर्स को कई धमाकेदार रिवॉर्ड पाने का मौका दे रहा है। वह लंबे समय के लिए गेम में लाइव है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।