Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 03, 2026, 11:09 AM (IST)
Free Fire Max में वेपन स्किन, इमोट, बंडल, कैरेक्टर और लूट क्रेट जैसे गेमिंग आइटम मिलते हैं। इनके इस्तेमाल से गेम में जीत पाना आसान हो जाता है। इसके साथ अलग पहचान मिलती है। हालांकि, इन आइटम को क्लेम करने के लिए अच्छे-खासे डायमंड (Diamond) खर्च करने पड़ते हैं। इस वजह से ज्यादातर प्लेयर्स आइटम खरीदने से पहले 100 बार सोचते हैं। ऐसे ही गेमर्स के लिए डेली स्पेशल (Daily Special) को लाया गया है, जहां से आइटम्स को बहुत सस्ते में अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: नए कोड से अनलॉक करें एक्सक्लूसिव आइटम, फ्री में पाने बढ़िया मौका
फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल आम स्टोर से अलग है। इस खास स्टोर में मिलने वाले आइटम्स पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाता है। इससे गेमिंग आइटम को आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। गेम डेवललर गरेना (Garena) का मानना है कि इस स्टोर से डायमंड तो बचते ही हैं। साथ ही, प्रीमियम आइटम भी किफायती दाम में मिल जाते हैं। और पढें: Free Fire Max में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू, MP40 Chromasonic प्रीमियम गन स्किन पाएं मुफ्त
और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 2 April 2026: फ्री में मिलेंगे एक्सक्लूसिव आइटम, रिडीम करें नए कोड
3 अप्रैल 2026 यानी आज के डेली स्पेशल को देखें, तो इसमें GlooWall-Dragon Bite, Motorbike Green Phantom और Jailbied Bundle जैसे कई शानदार आइटम मिल रहे हैं। इन सभी को हाफ रेट में अपना बनाया जा सकता है।
1. Motorbike Green Phantom स्किन की ओरिजनल कीमत 799 डायमंड है। इसे डेली स्पेशल से 399 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
2. BP S2 token को 10 डायमंड की बजाय 5 डायमंड में प्राप्त किया जा सकता है।
3. Evil Husky Mask को डेली स्पेशल से 499 डायमंड में नहीं बल्कि 249 डायमंड में क्लेम किया जा सकता है।
4. Jailbird बंडल का प्राइस डेली स्पेशल में 449 डायमंड है। इसकी असली कीमत 899 डायमंड है।
5. Pumkin Flames Weapon Loot Crate को डेली स्पेशल से 40 डायमंड की बजाय 20 डायमंड में प्राप्त किया जा सकता है।
6. डेली स्पेशल में GlooWall-Dragon Bite स्किन 199 डायमंड में मिल रही है। इसका ओरिजनल प्राइस 399 डायमंड है।
गरेना फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल रोज अपडेट होता है। इस अपडेशन के साथ स्टोर में मिलने वाले आइटम बदल जाते हैं। इस कारण गेमर्स को जल्द से जल्द स्टोर से आइटम खरीदने की सलाह दी जाती है।
1. फ्री फायर मैक्स को भारत में लॉन्च किया गया ?
Ans. फ्री फायर मैक्स को 2021 में लॉन्च किया गया था।
2. डेली स्पेशल में गेमिंग आइटम पर कितना डिस्काउंट मिलता है ?
Ans. इस खास स्टोर में मिलने वाले आइटम पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाता है।