Free Fire Max में Sonorous Graffiti बंडल पाने का मौका, ऐसे आधी कीमत में करें हासिल

Free Fire Max में Sonorous Graffiti बंडल को आप आज Daily Special स्टोर के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन।

Published By: Manisha | Published: Jan 07, 2025, 05:16 PM (IST)

Free Fire Max भारत का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को Free Fire के बैन के बाद से ही लोकप्रियता मिलना शुरू हो गई है। यह गेम अपने शानदार ग्राफिक्स और गेमप्ले के लिए जाना जाता है। फ्री फायर मैक्स गेम में कई तरह के आइटम्स खरीद के लिए उपलब्ध होते हैं। इन आइटम्स को आप कस्टमाइज भी करा सकते हैं। हालांकि, इस में में किसी तरह के आइटम्स फ्री में उपलब्ध नहीं होते हैं। इन आइटम्स को आप इन-गेम करेंसी डायमंड्स के जरिए ही खरीद सकते हैं। वहीं, डायमंड्स असली पैसों से मिलते हैं। इस तरह से गेम में इन-डायरेक्टली प्लेयर्स के पैसे लगते हैं। अगर आप कम दाम में गेम में आइटम्स खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए Daily Special एक बेस्ट ऑप्शन साबित होगा। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

Free Fire Max में Daily Special स्टोर एक ऐसा सेक्शन है, जहां आपको रोजाना नए-नए आइटम्स पाने का मौका मिलता है। हालांकि, इस स्टोर की खास बात यह है कि इस स्टोर में मिलने वाले सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर मिलता है। ऐसे में इन आइटम्स को आप आधी कीमत में अपना बना सकते हैं। आज इस स्टोर में प्लेयर्स को Sonorous Graffiti Bundle और Rebel Academy Gloo Wall Skin पाने का मौका मिल रहा है। यहां देखें आज स्टोर में मिलने वाले आइटम्स की लिस्ट। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

इस स्टोर को एक्सेस करने के लिए सबसे पहले फोन में गेम ओपन करें। इसके बाद स्टोर सेक्शन पर क्लिक करें। यहां आपको दूसरे नंबर पर Daily Special स्टोर का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप आज मिलने वाले आइटम्स को एक्सेस कर सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

Daily Special

1. BP S4 Token की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप Daily Special स्टोर के साथ 5 डायमंड्स पा सकते हैं।

2. Sonorous Graffiti Bundle की कीमत 1199 डायमंड्स है, जो कि 599 डायमंड्स में मिल रहा है।

3. Rosy Grin (Shoes) की कीमत 249 डायमंड्स है, जिसे 124 डायमंड्स में पाया जा सकता है।

4. Parachute Digi Smiley की कीमत 99 डायमंड्स है, जिसे डेली स्पेशल स्टोर के जरिए आप 49 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं।

5. Fiery Rush (M82B + Heal Pistol) Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप 20 डायमंड्स में पा सकते हैं।

6. Rebel Academy Gloo Wall Skin की कीमत 399 डायमंड्स है, जो डेली स्पेशल स्टोर में 199 डायमंड्स में मिल रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।