Free Fire Max में Pink Wink Gloo wall पाने का मौका, आधे Diamonds होंगे खर्च
Free Fire Max में आज Pink Wink Gloo Wall पाने का मौका मिल रहा है। गेम डेवलपर कंपनी ने इसे Daily Special में एड कर दिया है।
Published By: Manisha | Published: Jan 22, 2025, 05:06 PM (IST)
Free Fire Max में Daily Special स्टोर रोजाना अपडेट होता है। इस स्टोर में डेली आपको नए-नए आइटम्स कम दाम में पाने का मौका मिलता है। आज स्टोर में आपको Pink Wink Gloo Wall Skin पाने का मौका मिल रहा है। फ्री फायर मैक्स के मैदान में दुश्मनों से लड़ने व बचने के लिए कई तरह के इन-गेम आइटम्स की जरूरत पड़ती है। ज्यादातर प्लेयर्स गेम में वेपन्स खरीदने पर ही अपने डायमंड्स खर्च करते हैं। हालांकि, Gloo Wall भी गेम का एक जरूरी आइटम है, जिसकी मदद से न केवल आप गेम में अपने दुश्मनों से बच सकते हैं बल्कि ग्लू वॉल की आड में आप चोट लगने पर ठीक होने का समय भी ले सकते हैं।
Free Fire Max गेम ज्यादातर लोग Gloo Wall पर अपने डायमंड्स खर्च नहीं करते हैं। अगर आप भी स्टोर से 500 से 600 डायमंड्स देकर ग्लू वॉल स्किन नहीं खरीदना चाहते, तो Daily Special स्टोर आपके लिए ही। इस स्टोर में मिलने वाले सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर मिलता है। इसका मतलब यह है कि इस स्टोर से आप सभी आइटम्स को आधी-आधी कीमत में खरीद सकते हैं। ऐसे में आज ग्लू वॉल की शानदार स्किन को भी आप कम दाम में खरीद सकेंगे। यहां देखें आज मिलने वाले आइटम्स और उनकी कीमत की डिटेल्स।
Daily Special
1. BP S10 Token की कीमत 10 डायमंड्स है, जो कि Daily Special के जरिए आज सिर्फ 5 डायमंड्स में पाया जा सकता है।
2. Rosy Grin (Head) की कीमत 499 डायमंड्स है, जो आज 249 डायमंड्स में मिल रहा है।
3. Armor Of Riches Bundle (Female) की कीमत 899 डायमंड्स है, जिसे आप 449 डायमंड्स में पा सकते हैं।
4. Amphibian- Magma Bolter की कीमत 499 डायमंड्स है, जिसे आप 249 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।
5. Heartseeker (Groza + VSS) Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जो आज 20 डायमंड्स में मिल रहा है।
6. Pink Wink Gloo Wall की कीमत 399 डायमंड्स है, जो आज 199 डायमंड्स में मिल रहा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।