Free Fire MAX में आया नया कैरेक्टर Ignis, जानें कैसे करें क्लेम

Free Fire MAX के लिए नया OB42 Update जारी हुआ है। इस नए अपडेट के साथ गेम में Ignis नाम का कैरेक्टर मिलेगा। इस कैरेक्टर के पास कई स्पेशल एबिलिटी है।

Published By: harshit harsh | Published: Oct 31, 2023, 12:58 PM (IST)

हाइलाइट

  • फ्री फायर मैक्स के नए OB42 अपडेट के साथ नया कैरेक्टर मिलेगा।
  • इस नए कैरेक्टर में खास एबिलिटी मिलती है।
  • इस कैरेक्टर को अभी फ्री में क्लेम किया जा सकता है।

Free Fire MAX OB42 Update के साथ गेम में नया कैरेक्टर Ignis जुड़ा है। जैसा कि नाम से ही साफ है, यह कैरेक्टर गेम के दौरान प्लेयर को विरोधी टीम के अटैक से बचाएगा। इसके लिए वो क्लोज फाइट के दौरान बीच में आग की दीवार खड़ा कर देगा। इसके अलावा OB42 Update के साथ नए IGNIS कैरेक्टर के अलावा कई और कैरेक्टर्स को भी अपग्रेड किया गया है। साथ ही, Falco पेट को भी एडजस्ट किया गया है। Free Fire MAX के नए कैरेक्टर को 31 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर के बीच फ्री में क्लेम कर सकते हैं। आइए, जानते हैं नए कैरेक्टर Ignis की एबिलिटी और स्किल के बारे में... और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Ignis का स्किल

Free Fire MAX के नए कैरेक्टर Ignis के पास आग की दीवार खड़ी करने की क्षमता है। Ignis की इस एबिलिटी को Flame Mirage कहते हैं। इस स्पेशल पावर की मदद से Ignis अपने और विरोधी प्लेयर के बीच 19 मीटर की आग वाली दीवार बना सकता है। यह दीवार 8 सेकेंड के लिए एक्टिव रहता है। इस दौरान प्लेयर अपनी पोजीशन चेंज कर पाएंगे और विरोधी से लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

जब कोई विरोधी प्लेयर या ग्लू वॉल Ignis द्वारा बनाए गई दीवार को भभेदने की कोशिश करेगा, तो उसका हेल्थ प्वाइंट (HP) कम होगा। फ्लेम मिराज का यह डैमेज इफेक्ट 2 सेकेंड के लिए जारी रहता है। ग्लू वॉल का HP भी एक सेकेंड में 200 कम हो जाता है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

कैसे करें क्लेम?

  • Free Fire MAX का यह नया कैरेक्टर प्लेयर्स अपने गेम में क्लेम कर सकते हैं।
  • इसके लिए उन्हें 31 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर के बीच गेम में लॉग-इन करना होगा।
  • हालांकि, इसके लिए पहले गेम को लेटेस्ट OB42 अपडेट से पैच करना होगा।
  • Google Play Store पर फ्री फायर मैक्स का लेटेस्ट अपडेट मिल जाएगा।
  • गेम में लॉग-इन करने के बाद इन्वेंटरी में जाकर प्लेयर्स इस नए कैरेक्टर को फ्री में क्लेम कर सकेंगे।

फ्री फायर मैक्स के नए OB42 अपडेट के साथ Nikita, Joseph, Jai, Sonia, Nairi, Thiva, Dimitri, A124, Homer, Wukong, Iris और Orion कैरेक्टर्स की एबिलिटी को भी अपडेट किया गया है। वहीं, Falcon पेट की एबिलिटी में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।