Free Fire Max में Mystic Aura बंडल पाने का मौका, Mystical Ring इवेंट हुआ शुरू

Free Fire Max में नया Mystical Ring इवेंट शुरू हो गया है। इस इवेंट के जरिए Mystic Aura Bundle और The Sunscorch Priest Bundle फ्री पाने का मौका मिल रहा है।

Published By: Manisha
Published: Oct 27, 2024, 11:26 AM (IST)

Free Fire Max में Mystical Ring इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट के जरिए फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स को गेम में Mystic Aura Bundle और The Sunscorch Priest Bundle मुफ्त पाने का मौका मिल रहा है। गेम में यूं तो आए दिन कई नए तरह के आइटम्स की एंट्री होती रहती है। हालांकि, इन सभी आइटम्स को गेम में असली पैसों से खरीदना पड़ता है। अगर आप इन आइटम्स को मुफ्त पाना चाहते हैं, तो आपके लिए गेम में आए दिन नए-नए इवेंट्स भी लाइव होते हैं। इसी तरह अब फ्री फायर मैक्स में Mystical Ring इवेंट की एंट्री हो गई है। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire Max के नए Mystical Ring इवेंट की बात करें, तो यह अन्य इवेंट से थोड़ा अलग है। इस इवेंट में आपको आइटम्स की कीमत अदा नहीं करनी होती है, लेकिन इन आइटम्स को पाने के लिए आपको स्पिन करना होगा। स्पिन करने के लिए आपको अपने कीमती डायमंड्स खर्च करने होते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Spin की कीमत

Mystical Ring इवेंट में हर स्पिन पर आपको कुछ डायमंड्स खर्च करने होते हैं। इस इवेंट में 1 स्पिन की कीमत वैसे 20 डायमंड्स है, लेकिन अभी आप महज 10 डायमंड्स में स्पिन कर सकेंगे। वहीं, 10+1 स्पिन के लिए आपको 200 डायमंड्स की जगह सिर्फ 100 डायमंड्स ही देने होंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Reward List

1. Mystic Aura Bundle

2. The Sunscorch Priest Bundle

3. x1 Aura Token

4. x2 Aura Token

5. x3 Aura Token

6. x5 Aura Token

7. x10 Aura Token

आपको हर स्पिन पर ग्रैंड प्राइज या फिर Aura Token प्राप्त होगा। इस टोकन को एक्सचेंज करके आप ग्रैंड प्राइज के लिए क्लेम कर सकते हैं। 200 स्पिन पर भी आपको यकीनन ग्रैंड प्राइज प्राप्त होगा।

Mystical Ring इवेंट कैसे करें एक्सेस

1. सबसे पहले अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।

2. इसके बाद इवेंट सेक्शन पर जाएं।

3. यहां आपको Mystical Ring इवेंट का बैनर दिखेगा, उस पर क्लिक कर दें।

4. यहां आपको इस इवेंट से जरूरी सभी डिटेल्स मिल जाएंगी।

5. आप स्पिन करके रिवॉर्ड के लिए अपना लक अजमा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।