Free Fire Max में M828 Operano Sheng गन स्किन मिल रही फ्री, ऐसे करें क्लेम
Free Fire Max में M828- Operano Sheng गन स्किन फ्री पाने का मौका मिल रहा है, वो भी बिल्कुल फ्री। यहां जानें सभी डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Sep 03, 2024, 07:12 PM (IST)
Free Fire Max में नया Mission लाइव हो गया है। इस मिशन में हिस्सा लेकर प्लेयर्स M828- Operano Sheng गन स्किन, Woodpecker- Captain Tentacles गन स्किन और Captain Jaws बंडल जैसे आइटम्स पाने का मौका मिल रहा है। इसके लिए आपको फ्री फायर मैक्स में Daily व Weekly टास्क पूरे करने होंगे। इन टास्क को पूरा करके आप गेम में कई तरह के रिवॉर्ड फ्री पा सकते हैं। इसके लिए आपको इन-गेम करेंसी डायमंड्स का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स।
Free Fire Max गेम में प्लेयर्स के लिए Daily व Weekly मिशन लाइव होते हैं। इन मिशन को पूरा करके आप गेम में कई तरह के रिवॉर्ड्स फ्री पा सकते हैं। आज के डेली मिशन की बात करें, तो आपको M828- Operano Sheng गन स्किन फ्री पाने का मौका मिल रहा है। हालांकि, इस रिवॉर्ड को पाने के लिए आपको गेम में कुछ टास्क पूरे करने होंगे।
Daily Task-
1. सबसे पहले गेम को लॉग-इन करना है। गेम लॉग-इन करके आपको Armor Crate व 40 EXP मिल रहे हैं।
2. इसके बाद 10 मिनट गेम को खेलें, जिसके बाद आपको FF Token और 30 EXP मिलेंगे।
3. अब 20 मिनट गेम को खेलें, जिसके बाद आपको 200 गोल्ड कोइन और 30 EXP मिलेंगे।
4. वहीं, 30 मिनट गेम को खेलने पर आपको गोल्ड रॉल वाउचर और 60 EXP मिलेंगे।
मिशन में कैसे लें हिस्सा?
1. मिशन में हिस्सा लेने के लिए आपको अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करना होगा।
2. इसके बाद Mission’ सेक्शन पर जाएं।
3. इसके बाद एक-एक करके चार टास्क पूरा करें और रिवॉर्ड्स पाएं।
Weekly टास्क की बात करें, तो आपको गेम में Woodpecker- Captain Tentacles गन स्किन और Captain Jaws बंडल जैसे रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिल रहा है। इस बंडल को आप Booyah Pass के जरिए भी पा सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।