Free Fire Max में Fist Hailstone और M590 Collage Art गन स्किन पाओ फ्री, आ गया Fist X Gun Skin इवेंट

Free Fire Max में आज Fist Hailstone और M590 Collage Art गन स्किन जैसे रिवॉर्ड्स फ्री पाने का मौका मिल रहा है। गेम में Fist X Gun Skin इवेंट की धमाकेदार एंट्री।

Published By: Manisha | Published: Jul 25, 2025, 09:52 AM (IST)

Free Fire Max में Fist X Gun Skin इवेंट लाइव हो गया है। जैसे की नाम से समझ आता है कि इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को गेम में Fist और प्रीमियम गन स्किन फ्री पाने का मौका मिलेगा। इस इवेंट के ग्रैंड प्राइज की बात करें, तो इवेंट में आपको Fist Hailstone और M590 Collage Art जैसे इन-गेम आइटम्स पाने का मौका मिल रहा है। अन्य फ्री फायर मैक्स इवेंट की तरह इस इवेंट में भी आपको फ्री रिवॉर्ड्स के लिए Spin करना होगा। स्पिन करने के लिए आपको गेम में अपनी कीमती इन-गेम करेंसी Diamonds का इस्तेमाल करना होगा। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max Fist X Gun Skin

गेम में आज नया Fist X Gun Skin इवेंट लाइव हो गया है। Free Fire Max के इस इवेंट में यूजर्स को Fist Hailstone और M590 Collage Art जैसे इन-गेम आइटम्स को फ्री में पाने का मौका मिलेगा। इन ग्रैंड प्राइज के अलावा इवेंट में कई बोनस रिवॉर्ड्स भी मिल रहे हैं। जैसे कि हमने बताया फ्री रिवॉर्ड पाने के लिए आपको गेम स्पिन करना होगा। स्पिन करने के लिए आपको गेम की इन-गेम करेंसी डायमंड्स को इस्तेमाल करना होगा। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Spin की कीमत

Fist X Gun Skin इवेंट में फ्री रिवॉर्ड्स क्लेम करने के लिए आपको स्पिन करना होगा। इसमें 1 स्पिन की कीमत 9 डायमंड्स है। वहीं, 1 राउंड की कीमत 1033 डायमंड्स है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

रिवॉर्ड्स

1. Fist Hailstone

2. Fist- K.O

3. M590- Collage Art

4. USP-2- Sharp Tactician

Basic Prize

1. MP5 Mr. Nutcraker Loot Crate

2. Xtreame Adventure Weapon Loot Crate

3. Luck Royale Voucher

4. Gold Royale Voucher

5. Armor Crate

इवेंट कैसे करें एक्सेस?

  • सबसे पहले अपने फोन में फ्री फायर मैक्स इवेंट ओपन करें।
  • इसके बाद आपको लॉबी में लक रॉयल का सेक्शन दिखेगा।
  • इस सेक्शन पर क्लिक करके आपको Fist X Gun Skin इवेंट का बैनर दिखाई देगा।
  • इस बैनर पर टैप करके आप इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स पा सकेंगे।
  • टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।