Free Fire Max में Dragon Gangster Bundle आधे दाम में खरीदें, गजब मौका

Free Fire Max में Daily Special सेक्शन अपडेट हो गया है। इस सेक्शन में आपको Dragon Gangster Bundle और Party Dance Emote मिल रहा है।

Published By: Manisha | Published: Nov 04, 2025, 04:02 PM (IST)

Free Fire Max Daily Special: फ्री फायर मैक्स में Dragon Gangster Bundle पाने का मौका मिल रहा है। इस बंडल को आप डेली स्पेशल के जरिए आधी कीमत में खरीद सकते हैं। अगर आप फ्री फायर मैक्स प्लेयर हैं, तो आपको इस गेम को जीतने के कई तरह के इन-गेम आइटम्स की जरूरत पड़ती है। इन आइटम्स को वैसे तो गेम के स्टोर से खरीदा जाता है, लेकिन इन्हें खरीदने के लिए आपको अपने असली पैसे लगाने होते हैं। अगर आप गेम में अपने ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो डेली स्पेशल आपके लिए ही है। फ्री फायर मैक्स में डेली स्पेशल स्टोर से सभी आइटम्स को आप आधी कीमत में खरीद सकते हैं। यहां जानें कैसे। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire Max के Daily Special सेक्शन की बात करें, तो इस सेक्शन के जरिए आप सभी इन-गेम आइटम्स को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। दरअसल, इस सेक्शन में मौजूद सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलता है। ऐसे में आप उन्हें आधी कीमत में खरीद सकते हैं। जैसे कि हमने बताया आज इस सेक्शन से आप Dragon Gangster Bundle और Party Dance Emote जैसे आइटम्स को आप आधी कीमत में खरीद सकते हैं। यहं देखें आज मिलने वाले सभी आइटम्स की पूरी लिस्ट। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Daily Special

1. Heartbreak Cupid (Mask) की कीमत 499 डायमंड्स है, जिसे डेली स्पेशल से आप 249 डायमंड्स में पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

2. BP S7 Token की कीमत 10 डायमंड्स है, जिसे आप डेली स्पेशल से 5 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं।

3. Dragon Gangster Bundle की कीमत 899 डायमंड्स है, जिसे आप 449 डायमंड्स में खरीद सकेंगे।

4. Darkrose Lurker (M1014 + PLASMA) Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप 20 डायमंड्स में पा सकते हैं।

5. Party Dance की कीमत 199 डायमंड्स है, जिसे आप 99 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं।

6. Pet Skin FFWS 2021 Pup की कीमत 99 डायमंड्स है, जो कि आपको 49 डायमंड्स में मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।