Free Fire Max में Clap your Hands Emote आधे दाम में पाने का मौका, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max में आज Clap your Hands इमोट और Lush Clubber बंडल पाने का मौका मिल रहा है। इन आइटम्स को Daily Special स्टोर में एड किया गया है।

Published By: Manisha | Published: Mar 03, 2025, 03:36 PM (IST)

Free Fire Max Daily Special: फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स को रोजाना डेली स्पेशल स्टोर अपडेट होने का इंतजार रहता है। यह स्टोर सभी प्लेयर्स के बीच काफी पॉपुलर है। इस स्टोर के जरिए प्लेयर्स कम दाम में इन-गेम आइटम्स खरीद सकते हैं। आज इस स्टोर के जरिए आपको Clap Your Hands Emote पाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, इस स्टोर में Lush Clubber Bundle को भी एड किया गया है। अगर आप अपने कैरेक्टर के लिए नई ट्रेंडी आउटफिट खरीदने की सोच रहे थे, तो यह बंडल आपके काफी काम आएगा। इसके अलावा, इमोट के जरिए आपके कैरेक्टर को गेम में एक आकर्षित एक्शन प्राप्त होगा। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max में Daily Special स्टोर रोजाना अपडेट होता है। इस स्टोर के जरिए गेम में सभी आइटम्स को आप आधी कीमत में खरीद सकते हैं। यह स्टोर सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, गेम में सभी इन-गेम आइटम्स को इन-गेम करेंसी डायमंड्स के जरिए खरीदा जाता है। डायमंड्स को गेम में असली पैसों से खरीदा जा सकता है। अगर आप गेम में ज्यादा पैसे नहीं लगाना चाहते हैं या फिर आपके पास गेम में पर्याप्त डायमंड्स नहीं है, तो यह डेली स्पेशल स्टोर आपके लिए ही है। यहां देखें इस इस स्टोर में आपको आज क्या कुछ मिलेगा खास। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Daily Special

1. BP S7 Token की कीमत 10 डायमंड्स है, जिसे आप आज Daily Special स्टोर के जरिए 5 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

2. Lush Clubber bundle की कीमत 899 डायमंड्स है, जो कि आज डेली स्पेशल में 449 डायमंड्स में मिल रहा है।

3. Deadly Smile की कीमत 399 डायमंड्स है, जिसे आप गेम में 199 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं।

4. Luck Kitten Backpack की कीमत 199 डायमंड्स है, जो कि आज गेम में 99 डायमंड्स में ही मिल रहा है।

5. Wavebreaker Kaze (AWM + M1917) Weapon Loot Crate की कीमत 10 डायमंड्स है, जिसे डेली स्पेशल के जरिए आधी कीमत 20 डायमंड्स में ही पाया जा सकता है।

6. Clap Your Hands Emote का दाम 199 डायमंड्स है, जो कि 99 डायमंड्स में ही मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।