Free Fire Max में 20_Dino_Draft और Chicken Suit मिल रहा फ्री, नया Dino Attack रिंग इवेंट हुआ शुरू

Free Fire Max में Dino Attack रिंग इवेंट शुरू हो गया है। इस इवेंट के जरिए आपको 20_Dino_Draft और Chicken Suit जैसे कॉस्टयूम प्रीमियम रिवॉर्ड के तौर पर पाने का मौका मिल रहा है।

Published By: Manisha | Published: Sep 08, 2024, 12:45 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में Dino Attack रिंग इवेंट शुरू हो गया है। इस इवेंट के जरिए आपको 20_Dino_Draft और Chicken Suit जैसे कॉस्टयूम प्रीमियम रिवॉर्ड के तौर पर पाने का मौका मिल रहा है।

Free Fire Max में Dino Attack रिंग इवेंट की एंट्री हो गई है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स गेम में नई डायनसोर कॉस्टयूम को रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं। यह कॉस्टयूम देखने में काफी फंकी है, जिसके बैक पर कूल पंख वाला एनिमेशन देखने को मिलता है। इस इवेंट में 20_Dino_Draft और Chicken Suit जैसे कॉस्टयूम प्रीमियम रिवॉर्ड की तरह पाने का मौका मिल रहा है। साथ ही इस इवेंट में यूनिवर्सल टोकन की जगह Dino Token दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इस इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका

Free Fire Max में आज 8 सितंबर 2024 को नया Dino Attack रिंग इवेंट शुरू हो गया है, जो कि 2 हफ्ते लाइव रहेगा। यह एक लक रॉयल इवेंट है, जिसमें आपको स्पिन करके रिवॉर्ड के लिए अपना लक अजमाना है। जैसे कि हमने बताया इस इवेंट में रिवॉर्ड के तौर पर आपको 20_Dino_Draft और Chicken Suit जैसे कॉस्टयूम मिलेंगे। साथ ही Dino Token को एक्सचेंज करके कई अन्य आइटम्स को क्लेम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Party Dance Emote अनलॉक करने का सुनहरा मौका, Daily Special से आधी कीमत में करें अपने नाम

Dino Attack रिंग इवेंट में स्पिन की कीमत

Dino Attack रिंग इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स है। वहीं, 10+1 स्पिन के लिए आपको 200 डायमंड्स खर्च करने होंगे। इसके अलावा, 200 स्पिन करने के बाद आपको निश्चित तौर पर ग्रैंड प्राइज प्राप्त होगा। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए गुड न्यूज, आधे डायमंड में मिल रहा Airspeed Ace Bundle

रिवॉर्ड्स-

1. 20_Dino_Draft

2. Chicken Suit

3. x1 Dino Token

4. x2 Dino Token

5. x3 Dino Token

6. x5 Dino Token

7. x7 Dino Token

8. x10 Dino Token

Dino Attack रिंग इवेंट में हिस्सा कैसे लें?

1. Dino Attack रिंग इवेंट में हिस्सा लेने के लिए अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।

2. इसके बाद इवेंट्स सेक्शन में जाएं।

3. यहां आपको Dino Attack रिंग इवेंट का बैनर दिखेगा, उस पर क्लिक कर दें।

4. बैनर पर क्लिक करते ही आपके सामने इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स आ जाएंगी।

5. आप अपने डायमंड्स खर्च करके इस इवेंट में अपना लक अजमा सकते हैं और रिवॉर्ड पा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।